बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी से जुडी 10 महत्वपूर्ण बाते जो आपको जाननी चाहिए

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी से जुडी 10 महत्वपूर्ण बाते जो आपको जाननी चाहिए

अपनी अदाओं से सब को अपना दीवाना बनाने वाली श्रीदेवी का कल दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया 54 साल की श्रीदेवी दुबई में एक शादी अटेंड करने गई थीं। लेकिन किसने सोचा था कि श्रीदेवी अब कभी नहीं लौटेंगी। अभी श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर की फिल्म की शूटिंग चल रही है और अपनी बेटी की सफलता देखने से पहले ही श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज हम आपको ऐसे ही श्रीदेवी की जिंदगी से जुड़ी हुई दस महत्वपूर्ण बाते बताने जा रहे है।

1: श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त,1963 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव मीनमपट्टी में हुआ था। उनके पिता का नाम अय्यपन और मां का नाम राजेश्वरी था। उनके पिता एक वकील थे। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई हैं।

2: वैसे तो हम सभी उनको श्रीदेवी के नाम से जानते है पर श्रीदेवी का पूरा नाम श्री अम्मा अयप्पन अयंगर है।

3: श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत दक्षिण भारतीय फिल्मों से की। 1976 तक उन्होंने बतौर बाल-कलाकर के रूप में काम किया। अभिनेत्री के रूप में 1976 में उन्होंने तमिल फिल्म ‘मुंदरू मुदिची’ में काम किया।

4: बॉलीवुड में श्रीदेवी की पहली फिल्म जूली थी, मगर बतौर लीड एक्ट्रेस श्रीदेवी की पहली फिल्म साल 1979 में आई जिसका नाम सोलहवां सावन था। लेकिन बॉलीवुड में उन्हें पहचान फिल्म हिम्मतवाला से मिली थी। इस फिल्म के बाद वह हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्रीयोँ में शुमार हो गयीं।

5: फिल्म चांदनी को लेकर एक किस्सा बेहद मशहूर है, यशराज बैनर अपने बुरे वक्त से गुजर रहा था। लगातार सारी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। फिर उन्होंने श्रीदेवी को लेकर चांदनी फिल्म बनाई। और इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म के गाने चांदनी ओ मेरी चांदनी को श्रीदेवी ने अपनी आवाज भी दी थी।

6: अपने फ़िल्मी करियर में श्रीदेवी का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा जिसमे उनके पति के भाई अनिल कपूर भी है जिनके साथ उन्होंने कई हिट फिल्मे दी है इसके आलावा मिथुन चक्रवर्ती के साथ उनके प्यार के किस्से खूब मशहूर हुए। यहां तक कि दोनों के कथित तौर पर शादी भी करने की चर्चा है। जिसके बाद मिथुन चक्रवर्ती के शादीशुदा जिंदगी में खलबली मच गयी थी और इसके बाद उन्हें इस विषय में सफाई भी देनी पड़ी थी।

7: उनकी जिंदगी से जुड़ी कई बातों के बारे में तो आप जानते होंगे लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जिनके बारे में शायद आपको नहीं पता हो। अभिनेत्री श्रीदेवी ने 2 जून 1996 को प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी। खबरों की मानें तो श्रीदेवी ने यह कुबूल किया था कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हुईं. खबरें थीं कि श्रीदेवी ने जब बोनी कपूर से शादी की तो वह सात महीने गर्भवती थीं। आपको बता दें कि श्रीदेवी, बोनी की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम मोना सूरी कपूर है, जिनके बेटे अर्जुन कपूर हैं। वहीं श्रीदेवी से बोनी की दो बेटियां खुशी और जाह्नवी हैं।

8: साल 1996 में निर्देशक बोनी कपूर से शादी के बाद श्रीदेवी ने फिल्मी दुनिया से अपनी दूरी बना ली थी लेकिन इस दौरान वह कई टीवी शो में नजर आईं। श्रीदेवी ने साल 2012 में गौरी शिंदे की फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से बड़े पर्दे पर अपनी वापसी की। कई सालों तक दूर रहने के बाद भी फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ में उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से सबको चौंका दिया था और इस फिल्म में श्रीदेवी ने बेहतरीन अभिनय से आलोचकों और दर्शकों को हैरान कर दिया। उन्हें भारत सरकार द्वारा 2013 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया। इसके अलाव उन्हें ‘चालबाज’ (1992) और ‘लम्हे’ (1990) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेय अवॉर्ड भी मिल चुका है।

9: हवा हवाई गर्ल के रूप में भी श्रीदेवी काफी प्रसिद्ध थी, और मिस्टर इंडिया में उनके द्वारा किये गए इस डांस को भला कौन भूल सकता है। उनके फैंस के दीवानगी का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते है की इस बार उनके जन्मदिन पर ट्विटर पर ‘हैप्पी बर्थडे श्रीदेवी’ टॉपिक ट्रेंड भी करने लगा था। जिसमे शबाना आजमी, रितेश देशमुख, सतीश कौशिक, एशा गुप्ता जैसे बॉलीवुड सितारों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं थी।

10: श्रीदेवी अब तक लगभग 300 फिल्मो में काम कर चुकी है। श्रीदेवी आखिरी बार फिल्म मॉम में नजर आई थीं। हलाकि उनकी आखिरी फिल्म ‘जीरो’ है जो 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी। इस फिल्म में श्रीदेवी का कैमियो रोल है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.