आज दिखेगा ये अद्भुत नज़ारा इन चार ग्रहो का होगा मिलन, पढ़िए पूरी खबर

आज दिखेगा ये अद्भुत नज़ारा इन चार ग्रहो का होगा मिलन, पढ़िए पूरी खबर

सात और आठ अप्रैल की रात ग्रहों का मिलन का अद्भुत नज़ारा देखने को मिलेगा। जी हाँ आपको बता दे कि, आज रात को ब्रम्हांड में चार ग्रहो का अद्भुत संगम होने वाला हैं तो आइये विस्तार से जानते हैं इस विषय में- भारतीय तारा भौतिक संस्थान बंगलौर के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक प्रो. आरसी कपूर के अनुसार मंगल और शनि के साथ चन्द्रमा को भी देखा जा सकेगा और इसके आलावा प्लूटो भी इन ग्रहो के पास मौजूद रहेगा।

यह अद्भुत ब्रम्हांडीय नज़ारा आज और कल रात्रि को देखा जा सकता हैं। मंगल, चन्द्रमा और शनि को नग्न आँखों से देखा जा सकेगा जबकि प्लूटो को देखने के लिए दूरबीन की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही मंगल भी धरती के करीब लौट रहा हैं। यह दुर्लभ सयोंग 60 हज़ार सालो में 2003 के बाद दूसरी बार देखने को मिलेगा। जुलाई के अंतिम सप्ताह में यह धरती के बेहद करीब होकर अपने पथ पर आगे बढ़ेगा। यह नज़दीकी वैज्ञानिक अध्ययन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं।

धरती के करीब आने पे बढ़ जाएगी मंगल ग्रह की चमक

इस विषय में आर्यभट्ट प्रेक्षण शोध संस्थान नैनीताल के वैज्ञानिक इस घटना के अध्ययन में जुटे हुए हैं  खास बात यह है कि धरती के करीब आने पर मंगल की सुर्खी बढ़ी नजर जाएगी और यह और चमकीला हो जायेगा, अभी यह बेहद धुंधला नजर आ रहा है। करीब आने पर इसकी चमक 20 गुना बढ़ जाएगी। यह लाल ग्रह सात जुलाई से चमकीले रंग में दिखाई देने लगेगा और सात सितंबर तक नजर आता रहेगा हलाकि वैज्ञानिक ग्रहो के प्रभाव को जानने के लिए अध्ययन में जुटे हुए हैं।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.