बिहार सत्ता की विकासशील इंसान पार्टी ने यूपी में भी भरी हुंकार

बिहार सत्ता की विकासशील इंसान पार्टी ने यूपी में भी भरी हुंकार

वाराणसी। वाराणसी में विकासशील इंसान पार्टी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

यह बैठक वाराणसी जिले में जिला अध्यक्ष के मनोनयन और पार्टी के विस्तारीकरण के लिए कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के लिए की गयी।

2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बिहार सत्ता की पार्टी भी हुंकार भरने को तैयार है।

बता दें कि बिहार सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी बिहार में एनडीए की सहयोगी पार्टी है।

वहीं इस बार उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में डेढ़ सौ से ज्यादा सीटों पर यूपी में अपने दम पर चुनाव लड़ने का दावा किया।

इतना ही नहीं बल्कि निषाद समाज के बलबूते बिहार की तरह यूपी में भी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीतने का भी दावा किया है।

इसी के क्रम में पार्टी के मजबूती के लिए संगठन में जिलाध्यक्ष समेत भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का पार्टी में मनोनयन भी किया गया।

आपको बताते चलें कि विकासशील इंसान पार्टी की बीते दिनों लखनऊ में पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन खुद बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री ने किया था।


Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़

Vikas Srivastava