Bollywood Actress Manisha Koirala ने काशी विश्वनाथ दरबार में नवाया शीश

Bollywood Actress Manisha Koirala ने काशी विश्वनाथ दरबार में नवाया शीश

वाराणसी: बाबा भोलेनाथ का सुप्रसिद्ध मंदिर यानि की काशी विश्वनाथ मंदिर में आए दिन नेता मंत्री और बॉलीवुड स्टार तक पूजा अर्चना के लिए आते रहते है। हर कोई बनारस आने के बाद बाबा के दर्शन कर उनकी कृपा दृस्टि तो आवश्य ही प्राप्त करना चाहता है। वाराणसी के सांसद और देश के पीएम भी समय समय पर यहां माथा टेकने के लिए आते है।

विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

हम आपको बता दे कि शनिवार की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में Bollywood Actress Manisha Koirala ने शीश नवाया। काशी विश्वनाथ पहुंचकर मनीषा ने बाबा के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।

उप महंत ने मनीषा को अंगवस्त्रम भेंट किया

Bollywood Actress Manisha Koirala बाबा के दरबार में पूजन करने के बाद माता अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचीं और फिर कुमकुम से मां भगवती की पूजन-अर्चन की। मन्दिर के उप महंत शंकर पुरी ने पूजन करने के बाद उन्हें अंगवस्त्रम सहित स्मृति चिन्ह व प्रसाद भेंट किया।

स्वास्थ्य कामना के लिए किया पूजन

वहीं उप महंत ने बताया कि अपने स्वास्थ्य कामना के लिए Bollywood Actress Manisha Koirala ने किया पूजन। ज्ञात करावा दे कि Bollywood Actress Manisha Koirala कैंसर की घातक बीमारी से लड़ रही थीं। उन्होंने कैंसर को दिसंबर 2012 में मात देते हुए नई जिंदगी का प्रारम्भ किया।

हाथ जोड़ स्वीकार किया सभी का अभिवादन

सूत्रों की मानें तो किसी निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए Bollywood Actress Manisha Koirala बनारस पहुंची हैं। उन्होंने हाथ जोड़ सभी का मंदिर से निकलने के बाद अभिवादन स्वीकार किया। इसके साथ ही लोगों के साथ तस्वीरें भी Bollywood Actress Manisha Koirala ने खिंचवाईं।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.

Related articles