जब दुल्हे ने पेश की मिसाल तो दूर-दराज के गांव तक हुई चर्चा

जब दुल्हे ने पेश की मिसाल तो दूर-दराज के गांव तक हुई चर्चा

एक तरफ जहाँ देश भर में महिलाओं के साथ तरह-तरह के अपराध हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के युवक ने अपनी शादी में दहेज़ प्रथा के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाते हुए लोगों दिल जीत लिया।

आपको बता दें कि यूपी के हमीरपुर में शादी समारोह के दौरान एक दूल्हे ने ऐसी मिसाल पेश की है कि चारो तरफ उसी की चर्चा हो रही है। हमीरपुर जिले के गांव के एक युवक ने शादी में मिले दहेज व अन्य सामान को वापस कर दिया। जिसकी चर्चा आस-पास के सभी गांवों में हो रही है।

खबर के मुताबिक स्व.भोला प्रसाद के पुत्र गणेश शर्मा की शादी बिवांर थानाक्षेत्र के करगांव निवासी रामसरन की पुत्री नेहा से तय हुई। गुरुवार को गणेश शर्मा धूमधाम से बारात लेकर गांव पहुंचा। जिसके बाद रात में शादी की रस्में पूरी की गई। सुबह विदाई के समय गणेश ने शादी में मिले दान दहेज व अन्य उपहारों को वापस कर एक मिसाल पेश कर दिया हैं।

बता दे कि दूल्हे गणेश शर्मा ने बताया कि वह दहेज के खिलाफ है। वह मेहनत मजदूरी कर खुद ही सब कुछ हासिल कर लेगा। उसने आगे कहा कि दुल्हन ही दहेज है। उसके इस कार्य की सभी ग्रामीणों व बारातियों ने सराहना किया। उधर बताया गया कि नेहा के पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उसने किसी तरह कर्ज आदि लेकर बेटी की शादी की व्यवस्था की थी। यह हमारी नई युवा पीड़ी के लिए एक मिसाल हैं। आप को बता दें कि दहेज़ लेना-देना दोनों अपराध है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.