तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो ने ली एक व्यक्ति की जान

तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो ने ली एक व्यक्ति की जान

सोमवार की देर रात वाराणसी-इलाहाबाद हाईवे पर घोसिया चौराहे के समीप चौराहा पार करते वक़्त तेज़ रफ्तार में आ रही स्कार्पियो ने एक व्यक्ति की जान ले ली।

मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद स्कार्पियो चला रहा व्यक्ति वहां से भाग गया। बताया जाता है कि जिस इंसान की जान गयी वह स्कार्पियो में फंसकर तकरीबन 50 मीटर तक घिसटता चला गया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वा दुर्घटना में संलिप्त वाहन की खोजबीन शुरू कर दी है।

सदाकत अली पुत्र शेखावत अली (46) औराई थानाक्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत घोसिया के वार्ड संख्या नौ इमलहा के रहने वाले है वह सोमवार को रात के तकरीबन साढ़े 10 बजे जीटी रोड पार कर रहे थे तभी उनको वाराणसी से इलाहाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी ने जोरदार धक्का मार दिया। घटना के होते ही वह गाड़ी में जा फंसे सिर्फ फंसे ही नहीं बल्कि कुछ दूर तक घिसटते हुए चले गए। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल भी हो गए।

घटना होने के बाद कुछ लोगो ने इसकी सूचना तुरंत 108 एंबुलेंस को बुला कर दी। गौरतलब हो की घटना की जानकारी जैसे ही औराई थाना प्रभारी सुनील दत्त दुबे को हुई वह भी मौके पर पहुंच गए।

गंभीर रूप से जख्मी सदाकत अली को औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल में रेफर किया गया। जिला अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही सदाकत अली ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार सदाकत अली अपने परिवार के अकेला कमाने वाले व्यक्ति थे। उनकी छह पुत्रियां हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। साथ ही अज्ञात स्कार्पियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.