निजी वाहन पर उत्तर प्रदेश या भारत सरकार लिखवाकर चलना पड़ सकता है महंगा

निजी वाहन पर उत्तर प्रदेश या भारत सरकार लिखवाकर चलना पड़ सकता है महंगा

निजी वाहनों पर उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार लिखवाकर चलने के खिलाफ होगी कार्रवाही- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने रायफल क्लब सभागार में राजस्व कार्यो के प्रगति की समीक्षा किया।

जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने निजी वाहनों पर उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार लिखवा कर अथवा स्टीकर लगाकर चलने वालो के विरूद्व धरपकड़ की कार्यवाही करते हुए चालान किये जाने हेतु सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होने ऐसे वाहनो के चालक एवं स्वामी के विरूद्व भी कड़ी कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया। उन्होने गाड़ियों के प्रदुषण जॉच अभियान चलाकर कराये जाने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बिना सूचना बैठक से गायब रहने पर सहायक निबन्धक स्टाम्प का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र बुधवार को रायफल क्लब सभागार में राजस्व कार्यो के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होने राजस्व वादों का निस्तारण प्राथमिकता पर किये जाने पर जोर देते हुए राजस्व मजिस्ट्रेटो को अपने-अपने न्यायालयों में नियमित रूप से उपस्थित होकर लम्बित वादों की सुनवाई करने के साथ ही गुणवत्ता के साथ समय से निस्तारण किये जाने का निर्देश दिया। उन्होने 5 वर्ष से अधिक अवधि के लम्बित वादों को अभियान चलाकर निस्तारित किये जाने पर विशेष जोर दिया। तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों द्वारा वादों के निस्तारण में हिलाहवाली एवं बिनावजह वादों को लम्बित रखे जाने की जानकारी पर बिफरते हुए प्राथमिकता के आधार पर वादों का निस्तारण किये जाने की चेतावनी देते हुए कहॉ कि अन्यथा ऐसे मामलों में जिम्मेदारी निर्धारित तय कर कड़ी कार्यवाही अवश्य किया जायेगा। उन्होने जनपद के सभी अधिकारी/कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित होने के साथ-साथ कार्य एवं आचरण अच्छा रखे जाने का निर्देश दिया। उन्होने विभिन्न आयोगो एवं अन्य से प्राप्त लम्बित सन्दर्भो का निस्तारण शीघ्र किये जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने राजस्व बकाये की समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर, परिवहन, विद्युत, नगर निगम आदि विभागों को लक्ष्य के सापेंक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित किये जाने पर जोर दिया। उन्होने चिन्हिंत बड़े बकायेदारो से अभियान चलाकर वसूली किये जाने का भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति, मुख्य राजस्व अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.