77 वर्ष के हुए सदी के महानायक

77 वर्ष के हुए सदी के महानायक

बॉलीवुड के बिग बी, सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को हुआ था, जो भारतीय सिनेमा के सबसे दिग्गज और चहेते कलाकारों में से एक हैं। ये प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन के पुत्र हैं। पहले इनका नाम इंकलाब रखा गया था।

जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय प्रयोग में आने वाले वाक्य के शब्द इंकलाब जिंदाबाद से लिया गया था फिर बाद में इनका नाम बदलकर अमिताभ रख दिया गया।

जिसका अर्थ होता है कभी ना बुझने वाला प्रकाश। लेकिन इनका उपनाम श्रीवास्तव था जो बाद में इनके पिता ने अपने रचनाओं को प्रकाशित करने वाले इनके उपनाम को बच्चन से जोड़ दिया।

1969 में आयी सात हिंदुस्तानी से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। 1971 के दशक में उन्होंने खासी लोकप्रियता हासिल की। तब से लेकर आज तक वह भारतीय सिनेमा के सबसे क़ामयाब कलाकार बन गए।

अपने शुरूआती करियर में अमिताभ ने कई पुरस्कार भी जीते हैं, जिनमें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार शामिल हैं।

आपको बता दें कि सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फ़िल्मफेयर अवार्ड पाने का सबसे ज्यादा रिकार्ड अमिताभ बच्चन के नाम दर्ज है। अमिताभ बच्चन ने फिल्मों मे अभिनय के अलावा पार्श्वगायक, टीवी एंकर और भारतीय संसद के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में 1984 से 1987 तक महत्वपूर्ण कार्य किया है।

प्रसिद्ध टी.वी. शो “कौन बनेगा करोड़पति” में अमिताभ ने होस्ट की भूमिका अदा की जोकि एक लोकप्रिय तथा सफल शो है। इनका विवाह सिने जगत की बहुचर्चित अभिनेत्री जया भादुड़ी से हुआ है।

अमिताभ बच्चन की लोकप्रिय फिल्में आनंद जिसके लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, अमर अकबर एंथनी जिसके लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। इसके बाद डॉन, आनंद, नमक हलाल और मोहब्बतें इनके करियर की सफल फिल्में हैं। आज अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है, वह आज 77 वर्ष के हो गये हैं। 

“न्यूज़ बकेट पत्रकारिता कर रहे छात्रों का एक छोटा सा समूह है, जो नियमित मनोरंजन गपशप के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इसके अलावा विभिन्न त्योहारों और अनुष्ठानों में शामिल सौंदर्य, ज्ञान और अनुग्रह के ज्ञान का प्रसार करते हुए भारतीय समाज के लिए मूल्य का प्रसार करते हैं।”

Adhyan Chaurasiya