जलनिगम जेई मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

जलनिगम जेई मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

बीते दिन लंका चौराहे समीप जलविभाग के जेई व ठेकेरदार सहित एक मजदुर के साथ हुई वारदात को लेकर पुलिस प्रशाशन में हड़कंप मच गया था। उक्त मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं घटना का जायजा लेने पहुंचे थे। घायल जेई की हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर से एयर एम्बुलेंस के जरिये दिल्ली स्थित एम्स भेजा गया।

दिनांक 05/06/2018 कि रात्रि में थाना लंका क्षेत्रांतर्गत अस्सी तिराहा के पास एचपी पेट्रोल पम्प रविन्द्रपुरी के सामने ठेकेदार भुपेन्द्र सिंह, कमलेश सिंह एवं जेई सुशील कुमार गुप्ता द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा था कि रात करीब 10:30 बजे 10-15 अज्ञात लोगों द्वारा कार्य को रूकवा दिया गया तथा तीनों व्यक्तियों को जान से मारने के नियत से लाठी डन्डे तथा ईट पत्थर से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया था। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना लंका पर मु0अ0स0 554/18 धारा 147,149,323,504,506,307,308,353 भादवि व 7 सीएलए एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना जारी है।

उक्त घटना के सम्बन्ध में आज दिनांक 09.06.2018 शनिवार को थाना लंका पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आया वांछित अभियुक्त विशाल सिंह पुत्र वीरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी फरिदहा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर उ0प्र0 को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि थाना लंका पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में 07 अन्य अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेजा गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 संजीव कुमार मिश्र, उ0नि0 घनश्याम शुक्ल, का0 विनायक त्रिपाठी, अतुल सिंह, सुनील राय उपस्थित थे।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.