Varanasi में ऑटो चालक और नाविक हड़ताल पर, पर्यटकों की परेशानी बढ़ी

Varanasi में ऑटो चालक और नाविक हड़ताल पर, पर्यटकों की परेशानी बढ़ी

Varanasi. मंगलवार से प्रारम्भ हुई ऑटो चालकों की हड़ताल आज भी जारी रही वहीं बुधवार सुबह से नाविकों की हड़ताल की वजह से नौका संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया। नाविकों की हड़ताल की वजह से वाराणसी में दूर दराज से आने वाले सैलानियों का मजा खराब हो गया। दूसरी तरफ शहरभर में यात्री ऑटो चालकों की हड़ताल से परेशान नजर आए।

फेरी के संचालन के विरोध में हुई हड़ताल

हम आपको बता दे कि गंगा में स्टोरी टेलिंग क्रूज एवं विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने के लिए फेरी के संचालन के विरोध में हड़ताल की गई है। इस हड़ताल के कारण गंगा की लहरों पर पर्यटक आनंद नहीं ले पा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शहर में कई स्थानों पर ऑटो के लिए नो एंट्री के खिलाफ ऑटो चालकों ने हड़ताल शुरू की है। ऑटो चालकों की इस हड़ताल की वजह से मरीजों सहित स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राए व अन्य यात्री भी बहुत परेशान है। कैंट स्टेशन और रोडवेज पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिला महंगे दाम में बहार से आए यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए टैक्सी बुक कराकर जा रहे है।

मुख्य चौराहों पर बना नो एंट्री का नियम

बता दे कि वहीं मां गंगा निषादराज सेवा समिति के बैनर तले जुटे मल्लाहों द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि मल्लाहों के हितों की अनदेखी प्रशासन कर रही है। जिस वजह से तकरीब 40 हजार नौकायन पर गुजर करने वाले मल्लाह परिवारों के सामने समस्या खड़ी हो गई हैं। ज्ञात करावा दे कि काशी के मल्लाह, मछुआरे बेमियादी हड़ताल के लिए बाधित हो जाएंगे यदि प्रशासन द्वारा उनकी बात नहीं सुनी गई तो। वहीं ऑटो चालकों का कहना था कि वाराणसी जिला प्रशासन ने कुछ दिनों पूर्व शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए नो एंट्री का नियम ऑटो के लिए मुख्य चौराहों के आसपास जगह-जगह बना दिया है। जिस वजह से सवारियां चढ़ाने व उतारने में ऑटो चालकों को परेशानी हो रही है। वही सवारियों से कई मर्तबा चालकों की झड़प भी हो रही है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.

Related articles