कपूर है संक्रमण से लेकर तनाव कम करने में सहायक

कपूर है संक्रमण से लेकर तनाव कम करने में सहायक

कपूर का इस्तेमाल विशेषकर पूजा – पाठ हवन इत्यादि में किया जाता है। कपूर को उसके औसधिय गुणों के कारण भी चिकित्सा आदि के क्षेत्र में प्रमुख स्थान मिलता है। वियतनाम, चीन और जापान में ज्यादातर कपूर के पेड़ उगाये जाते है और इन्हीं पेड़ो के तेल से कपूर को बनाया जाता है। कपूर के पेड़ 50 साल से अधिक तक रहते है। कपूर का प्रयोग ब्यूटी उत्पादों में खुशबू के साथ ही ठंडाई के लिए भी किया जाता है। आज हम आपको कपूर एवं उसके तेल से होने वाले कुछ फायदे बता देते है जो कि इस प्रकार से है…

त्वचा की खुजली दूर भागने में असरकारक – यदि आपकी त्वचा पर किसी भी प्रकार के दाग व धब्बे को हो तो उनको दूर करने के लिए भी कपूर का उपयोग फायदेमंद होता है। कटे व जले हुए निशान को ठीक करने के लिए भी कपूर का उपयोग किया जा सकता है। आप थोड़े से पानी में कपूर के टुकड़े को मिलाकर शरीर की उस जगह पर लगाये जहां का हिस्सा आपका जल या कट गया है। यह सूजन तो दूर करेगा ही साथ ही उस स्थान पर तुरंत राहत पहुंचाने का काम करता है।

फोड़े, फुंसी और मुहांसों की समस्या से दिलवाता है निज़ात – कपूर के तेल का इस्तेमाल आपको फोड़े, फुंसी और मुहांसों की समस्या राहत दिलवाने में असरकारी है। इससे न ही सिर्फ मुंहासों में कमी आती है, बल्कि यह त्वचा पर मुहांसों के पुराने दाग धब्बों को भी जड़ से समाप्त कर सकता है।

डैंड्रफ की समस्या से दिलाये राहत – यदि आपको बालों के झड़ने की समस्या हो या फिर डैंड्रफ की समस्या हो तो कपूर के तेल से मसाज करना इन दोनों समस्याओं को सुलाझने के लिए उपयोगी है। इसके उपयोग से बालों के दोबारा उगने भी मदद मिलती है।

बालों की ग्रोथ में है लाभदायक – यदि आपको अपने बालों में ग्रोथ चाहिए तो कपूर का तेल बालों की जड़ों को बालों की ग्रोथ एवं बाल मजबूत करने के लिए बहुत लाभदायक है। आप कपूर के तेल में, दही और अंडे को मिलाकर उसका मिश्रण तैयार कर बालों की जड़े पर लगाएं ये झड़े हुये बालों में दुबारा ग्रोथ करने की शक्ति प्रदान करता है। साथ हे साथ बालों को मजबूत कर उनका झड़ना भी रोकता है।

जले या कटे के निशान को दूर करने के लिये – त्वचा पर किसी भी प्रकार के दाग व धब्बे को दूर करने के साथ कपूर का उपयोग कटे व जले हुए निशान को ठीक करने के लिए भी किया जा सकता है। इसका उपयोग करने के लिये आप थोड़े से पानी में कपूर के टुकड़े को मिलाकर उस जगह पर लगाये जहां का हिस्सा आपका जल या कट गया है। ये सूजन को दूर करने के साथ उस स्थान पर तुरंत राहत पहुंचाने का काम करता है।

संक्रमणों को दूर करने में – काफी बार ऐसा होता है जब हम ज्यादा समय तक पानी में काम करते है तो अत्याधिक नमी होने से हमारे पैरों में सफेद फफूंद सी पड़ जाती है जो कि पैरो में बढ़ते संक्रमण के कारण होता है। जिससे पैरों में फंगल संक्रमण बढ़ने लगता है। इस संक्रमण को दूर करने के लिये आप कपूर का इस्तेमाल कर जिससे आपकी समस्या से छुटकारा पा सकती है।

स्‍किन रेशेज और लालिमा दूर करे – स्किन रेशेज और लालिमा दूर करने में भी कपूर लाभदायक है। यदि आप त्वचा पर लाल और बड़े निशान वाले धब्बों को लेकर चिंतित है तो आपको घबराने की जरूरत नही है इसके लिये आप कपूर को थोड़े से पानी में मिलाकर एक पतला सा पेस्ट तैयार कर लें और उन स्थानों पर लगाये जहां पर ये लाल लाल चकत्ते निकल रहे हो। इसके इस्तेमाल से जल्दी ही आपको आराम मिल जाएगा।

फटी एड़ियों के लिये – अगर आप फटी एड़ियो से परेशान है तो गुनगुने पानी में थोड़ा सा कपूर डाल कर, उसमें पैर भिगो कर रख दें उसके बाद पैरों में स्‍क्रब करे इससे पैर की मृत कोशिकायेनिकल जाएगी और पैर पर नई त्वचा आ जाएगी। ऐसा आप कुछ समय तक करते रहे और जब भी आप गुनगुने पानी में पैर डालकर धोयेगी उसके बाद उसे अच्छी तरह से सुखाकर क्रीम भी लगा लें। इससे आपकी फटी एड़ियो उनमें आयी दरारों और उस कारण हुए दर्द में भी राहत मिल जाएगी।

शरीर दर्द में देता है राहत – कपूर का तेल शरीर में होने वाले अंदरूनी दर्द में फायदेमंद औषधी है।यदि आपके शरीर के किसी भी भाग में दर्द है तो कपूर का यह तेल हल्का गुनगुना करके उस स्थान पर मसाज करें पर दर्द से राहत मिलेगी।

तनाव कम करने में सहायक – यदि आपको तनाव सम्बंधित समस्या है तो कपूर का तेल प्रयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होता है। इसे माथे पर लगाना या फिर बालों में इसकी मसाज करना तनाव को कम करने में मददगार साबित होता है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.