ऐसे बनाए अपने हाथों से सुंदर फ्लावर

ऐसे बनाए अपने हाथों से सुंदर फ्लावर

रंग – बिरंगे फूल हर किसी का मन अपनी तरफ मोह लेते है। हम घरो को सजाने और सवारने के लिए भी रंग बिरंगे फूल का इस्तेमाल करते ही है। फ्लावर पॉट का भी उपयोग करते ही है। तो चलिए आज हम भी आपको बता देते है आपके घर को सजाने के लिए पेपर से घर पर ही फ्लावर बनाने के टिप्स जो इस प्रकार से है…

आवश्यक सामग्री –

1- कलरफुल पेपर्स, 2- कैंची, 3- गोंद।

बनाने का तरीका –

– सबसे पहले पेपर को लंबाई में लेकर बराबर से फोल्ड कर ले।

– फिर साइड से थोड़ा से फोल्ड करिये जैसे की पिक्चर में बताया गया है।

– अब पेपर को फोल्ड की हुई जगह से छोड़कर कैंची से काट लीजिए।

– अलग अलग पटियों को रोल कर लीजिए। ऐसे ही सारी पटियों को रोल करदीजिये।

– अब एक अलग पेपर को लेकर साइड से रोल करते हुए फ्लावर के लिए डंडी बन लीजिए।

– फ्लावर बनाने के लिए रोल हुए पेपर के पीछे की तरफ से गोंद लगा दीजिये।

– अब आप बनीं हुई डंडी पर फ्लावर को घुमा – घुमाकर चिपका दीजिये।

– ग्रीन कलर का पेपर लेकर एक – एक इंच में फोल्ड कर लीजिए।

– अब इसे पत्ती के आकार में काट लीजिए।

– फिर इसे बने हुए फ्लावर की डंडी में चिपका दीजिए।

लीजिए आपका सुन्दर मनभावन फ्लावर बनकर अब तैयार है जो की सबका ध्यान खुद की और खीचेगा। कोई भी घर आने वाला मेहमान आपकी तारीफ किये बिना नहीं जा सकेगा।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.