जब दलाई लामा से मिली अनुष्का शर्मा को ये बड़ी सीख

जब दलाई लामा से मिली अनुष्का शर्मा को ये बड़ी सीख

भारतीय फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने  1 मई को अपने जन्मदिन के अवसर पर जानवरों के प्रति अपने लगाव को दर्शाते हुए सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा है कि उन्होंने जानवरों की देखभाल के लिए मुंबई से बाहर एक आश्रय स्थल खोलने का निर्णय लिया है। बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा से मुलाकात के दौरान ही उन्हें इस बात की प्रेणना मिली।

हम आपको बताते चले कि अनुष्का शर्मा ने बताया कि ‘इंसानों के तौर पर जन्म लेने के कारण हम बहुत ही सौभाग्यशाली हैं, हम अपनी बातें कह सकते हैं, हमारे खुद के अधिकार हैं, हम न्याय मांग सकते हैं। हमारा परिवार है और साथ ही साथ कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो हमारा ख्याल रखते हैं।अब आप जानवरों के बारे में सोचिए कि वह किस प्रकार रहते हैं और उनके साथ कैसा बर्ताव किया जाता है, उनके अधिकारों के बारे में सोचिए, क्या उनके साथ अन्याय नहीं होता है। इसके अलावा इससे बुरा यह है कि, उनके साथ जो बुरा बर्ताव होता है, उसके लिए वह कुछ कर भी नहीं सकते हैं। इसके लिए एक इंसान होने के नाते हमें ऐसी परिस्थिति में खड़ा होना चाहिए यह हमारा उत्तरदायित्व है। जिसके चलते हम पृथ्वी माता को अपने कार्यों के माध्यम से कुछ वापस लौटा सकते हैं।’

जानकारी के अनुसार हम आपको बता दे कि दलाई लामा से मुलाकत के बाद से ही उनके कहे हुए शब्द उस समय से आज तक अनुष्का के साथ ही रहे, जिससे वह प्रेरित हुई जानवरों के लिए कुछ कर सकने को लेकरऔर विश्व मे उनके लिए एक अच्छा रहने का स्थान बनाने को लेकर।आपको बताते चले की अनुष्का ने लिखा कि दलाई लामा ने मुझसे कहा था, जितना जीवन मनुष्य को प्यारा है, उतना ही वह जानवरों के लिए भी प्यारा होता है। जितनी हमें खुशी चाहिए होती है और हमें दर्द महसूस होता है और जैसा हम चाहते हैं कि सभी लोग जीवित रहे कोई मरे नहीं ऐसा ही जानवरों के साथ भी होता है।

हमे उम्मीद है की अनुष्का के इस जानवरों के प्रति प्रेम से सेलिब्रिटीज और सामान्य दोनों पर ही कुछ अच्छा करने का प्रभाव पड़ेगा अनुष्का ने अपने जन्मदिवस पर बहुत अच्छा कहा काम किया हम अब उम्मीद करते है की वे लोगो को लिए प्रेणना की श्रोत बनेगी।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.