भाजपा नेता ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब, कहा ये उनके परदादा का भारत नहीं

भाजपा नेता ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब, कहा ये उनके परदादा का भारत नहीं

चीन के मुद्दे पर हमलावर होते हुए राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि चीन के मुद्दे को केंद्र सरकार नजर अंदाज कर रही है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश की सरकार सोई हुई है और चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है। इस बयान के बाद से ही भाजपा के नेता राहुल गांधी को घेरने में लगे हुए है। दरअसल भाजपा राज्यवर्धन राठौड़ ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ये भारत उनके परदादा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का नहीं है। जिन्होंने चीन को भारतीय जमीन हड़पने की अनुमति दी थी।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से 135 करोड़ रुपये का चंदा मिला। राहुल गांधी चीन के इतने करीब आ गए हैं कि उन्हें पता है कि वह आगे क्या करने वाला है। साथ ही कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से 135 करोड़ रुपये का चंदा मिला। राहुल गांधी चीन के इतने करीब आ गए हैं कि उन्हें पता है कि वह आगे क्या करने वाला है।

राठौड़ ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान, राहुल गांधी ने देश में भ्रम फैलाने और भारतीय सैनिकों का मनोबल गिराने के लिए भारतीय सुरक्षा को लेकर बयान दिया है। यह उनके परदादा नेहरू का भारत नहीं है, जिन्होंने सोते हुए चीन से 37,242 वर्ग किमी जमीन खो दिया था। खुद को रीलांच करने के लिए राहुल गांधी को देश सुरक्षा पर गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए।

Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें।

Vikas Srivastava