प्रियंका 25 साल के अमेरिकन सिंगर निक जोनास को कर रही हैं डेट

प्रियंका 25 साल के अमेरिकन सिंगर निक जोनास को कर रही हैं डेट

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी अदाकारिता का परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर के सुर्खियों में है। प्रियंका किसी न किसी विषय को लेकर चर्चा में रहती है।

खबरें आ रही है कि उनको उनके मन का मीत मिल गया है अर्थात उनको उनका लव पार्टनर मिल गया है। इन दिनों दोनों साथ में अपना उम्दा समय व्यतीत कर रहे है। रिपोर्ट की माने तो 35 साल की प्रियंका  25 साल के अमेरिकन सिंगर निक जोनास को डेट कर रही हैं।

हम आपको बता दे कि प्रियंका निक से 10 वर्ष बड़ी है प्रियंका जहां जुलाई में 36 साल की होने वाली हैं। वहीं निक सिंतबर में अपना 26वां जन्मदिन मनाएंगे। इन दिनों दोनों की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। जिसमें दोनों एक साथ अच्छा समय बिताते नजर आ रहे है।

वैसे प्रियंका और निक दोनों ने ही अपनी तरफ से इस रिश्ते का खुलासा नहीं किया है कि दोनों रिलेशनशिप में है यूएस डेली की खबर केअनुसार दोनों से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इनके रिश्ते की पुष्टि की है। सूत्र ने बताया है कि,”ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों एक अच्छा मैच है एवं दोनों एक दूसरे में काफी रूचि भी ले रहे हैं।”

हम आपको बताते चले कि हाल की एक नई फोटो सामने आई है जिसमें दोनों दोस्तों के बीच एक साथ बोट पर बैठे नजर आ रहे हैं। वैसे दोनों इससे पहले भी साथ में नजर आ चुके है। यह तस्वीर एक वीकेंड की है जिसमें दोनों के बीच नजदीकी देखने को मिल रही है, फिलहाल प्रियंका कैलिफॉर्निया में हैं।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.