CAA के लिए वाराणसी में जनसभा, भाजपा के दिग्गजों का लगा जमावड़ा 

CAA के लिए वाराणसी में जनसभा, भाजपा के दिग्गजों का लगा जमावड़ा 

वाराणसी। नागरिकता संशोधन कानून पर वाराणसी की जनता को जागरूक करने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने आज विशाल जनजागरूकता जनसभा का आवाहन किया जिसमे प्रदेश भर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

 इस जनसभा में स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और देश की जनता को CAA पर गुमराह करने का आरोप लगाया। स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत का विभाजन धर्म के आधार और राष्ट्र हित में नहीं किया गया बल्कि परिवार के हित में किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने मुसलमानों के हित की जो बात कही थी उसपर सरकार खरा उतरी है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि हिन्दू सिख पर बापू ने कहा था पाकिस्तान में शोषण होता है हिंदुस्तान उनका कल्याण करेगा, वह आज मोदी जी ने किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दुष्टप्रचार में जो भ्रम फैलाया जा रहा है उसके विरोध में और CAA के समर्थन में कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर कार्य करना है।राहुल गांधी से कहती हूं कि तुम्हारी दस पुरखे खत्म हो जाएगी तभी भी सरावरकर नही हो सकता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारत को स्वर्णिम चतुर्भुज अगर किसी में दिया है तो वह अटल बिहारी बाजपेयी ने दिया है। आज अगर अमरनाथ, कश्मीर और वैष्णव यात्रा है तो वो श्यामा प्रसाद मुखर्जी से है। प्रदेश अध्यक्ष ने संत और सिखों की हत्याओं के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी और योगी जी का परिवार सरकारी सुविधाओं का भोग नहीं करता। सपा ने प्रदेश को लूट लिया। सपा, बसपा और कांग्रेस ने लखनऊ में दंगे करवाए मगर योगी सरकार और पुलिस ने 3 दिन में कंट्रोल कर लिया।

योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में कहा कि CAA के भ्र्म में पड़ने की जरूरत नहीं है। विपक्ष को लगता है की मोदी ने गरीबों का कल्याण कैसे कर दिया, किसानों को सम्मान निधि कैसे कर दिया। विपक्ष पर हमलावर होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष का का भय वैसा ही है जैसा कि पाकिस्तान के इमरान का है। उन्होंने कहा कि यह देश के साथ षड्यंत्र किया जा रहा है और आजजन के बीच जाकर कार्यकर्ता CAA का प्रचार करें।

अयोध्या मंदिर पर बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसा नहीं कि हमने जो बोला वह नहीं किया। अयोध्या में राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है और उसे कोई रोक सकता। 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा मोदी विरोधी से सवाल हुए कह कि देश की जनता ने मोदी को देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री बनाया है न कि पाकिस्तान को जम्मू और कश्मीर की जमीन देने के लिए। केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि मोदी और योगी विरोधी बौखलाए हुए है।

अखिलेश और कांग्रेस की आवाज इमरान खान वाली है। कांग्रेस, सपा और अन्य ने पैसा लूट कर कई पीढ़ियों के लिए इक्कठा कर लिए। ये चाहते है कि गरीब मार जाए लेकिन मोदी के रहते ऐसा नही होगा। भारत की धरती पाकिस्तान जिंदाबाद नही सुन सकता यहां भारत माता की जय ही हो सकता है।  

न्यूज़ बकेट पत्रकारिता कर रहे छात्रों का एक छोटा सा समूह है, जो नियमित मनोरंजन गपशप के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, इसके अलावा विभिन्न त्योहारों और अनुष्ठानों में शामिल सौंदर्य, ज्ञान और अनुग्रह के ज्ञान का प्रसार करते हुए भारतीय समाज के लिए मूल्य का प्रसार करते हैं। 

Vikas Srivastava