CM Yogi पहुंचे गढ़वाघाट आश्रम, स्‍वामी शरणानंद से की मुलाकात

CM Yogi पहुंचे गढ़वाघाट आश्रम, स्‍वामी शरणानंद से की मुलाकात

वाराणसी: सूबे के CM Yogi काशी में अपने एक दिवसीय दौर पर आए हुए हैं। CM Yogi दिन में संकटमोचन मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद सीधे गढ़वाघाट आश्रम जा पहुंचे। जहां जाने के बाद उन्होंने स्वामी शरणानंद से भेंट की। ज्ञात करावा दें कि CM Yogi गोरखनाथ पीठ के महंत है, दोनों महंतो के बीच ऐसे में आपसी शिष्‍टाचार की मुलाकात हुई।

CM Yogi गढ़वा घाट आश्रम के महंत से की शिष्‍टाचार भेंट

यहां जाने के बाद सर्वप्रथम CM Yogi ने गौ सेवा की एवं फिर गायों को गोशाला में गुड़ व केला खिलाया। इस सबके बीच गायों की नस्लों के बारे में भी उन्होंने लोगों से पूछा। जिसके बाद गढ़वा घाट आश्रम के महंत स्वामी शरणानंद से CM Yogi से शिष्‍टाचार भेंट की। वहीं राज्‍यमंत्री डॉ नीलकण्ठ तिवारी सहित रोहनिया विधायक सुरेन्‍द्र सिंह औढ़े, एमएलसी अशोक धवन व स्थानीय नेता भी इस दौरान वहां उपस्थित रहे।

पीएम मोदी भी आते रहते हैं आश्रम में

हम आपको बता दें कि गढ़वाघाट आश्रम श्रीकृष्ण के वंशजों का है। कई बड़े राजनेताओं की आस्था इस पीठ से जुड़ी हुई है। इस आश्रम के महंत स्‍वामी शरणानंद का आशीर्वाद लेने के लिए स्वयं पीएम मोदी भी पहुंचते रहते हैं। पीएम मोदी 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान भी इस आश्रम में आए थे। वहीं इस आश्रम में राहुल गांधी से लेकर राजनाथ सिंह जैसे नेता भी आ चुके हैं। इन सबके अतिरिक्त गढ़वाघाट आश्रम से सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव सहित उनके छोटे भाई शिवपाल यादव भी जुड़े हुए हैं।

CM Yogi मिशन 2019 के संपर्क फॉर समर्थन के तहत पहुंचे आश्रम

बताते चलें कि CM Yogi मिशन 2019 के संपर्क फॉर समर्थन के तहत आश्रम पहुंचे थे जहां उन्होंने महंत संत शरणानंद स्वामी जी महाराज से मुलाकात संपन्न की। साथ ही उन्होंने महंत जी को सरकार के कार्यों से जुड़ी एक पुस्तिका भाजपा के नये नारे ”साफ नीयत, सही विकास” भी भेंट की।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.