पुरानी दुश्मनी को लेकर युवक को मारी गोली, युवक हुआ गंभीर जख्मी

पुरानी दुश्मनी को लेकर युवक को मारी गोली, युवक हुआ गंभीर जख्मी

बदलापुर/घनश्यामपुर, वाराणसी: शुक्रवार की शाम पुरानी दुश्मनी को लेकर थाना क्षेत्र के अभईपुर गांव में एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। जिस वजह से एक युवक गोली लगने के कारण जख्मी हो गया। उसे बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर उसको चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने तीन के खिलाफ पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्जकर एक को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में रहने वाला हरिकेश यादव (24) धान की रोपाई अपने घर से कराने जा रहा था। लाइसेंसी बंदूक रास्ते में पहले से लेकर खड़े तीन सगे भाइयों अमित, योगेश वा विनय उपाध्याय जो कि छिटकापुर निवासी है ने युवक को वही रोक लिया। इस दौरान दोनों के बीच कहा – सुनी होने लगी।

लाइसेंसी बंदूक से हुआ था फायर

योगेश व अमित पर आरोप है कि उसने विनय को ललकारा कि गोली मार दो। फिर मौके से पहले वह भागने लगा। इस दौरान विनय ने दो हवाई फायर लाइसेंसी बंदूक से किया। जैसे ही विनय की बंदूक की फायरिंग की आवाज सुनाई पड़ी तो हरिकेश वहां पर आया और हरिकेश बंदूक को छीनने का प्रयास करने लगा। फिर विनय ने उसके सिर में गोली लक्ष्य साधते हुए मार दी।

हम आपको बताते चले कि उसको एक छर्रा सिर में तथा दो छर्रे चेहरे पर दाहिनी तरफ गोली से लगे। जैसे ही उस युवक को गोली लगी वह गिर पड़ा। इस घटना से तनाव दोनो ही पक्षों में व्याप्त हो गया है।

जख्मी युवक की तहरीर पुलिस ने युवक के बड़े भाई विजेंद्र यादव के कहने पर ले ली है जिसमें योगेश, विनय व अमित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि एक आरोपी को केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.