मछलीशहर, वाराणसी: नायब तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार हुआ समाप्त

मछलीशहर, वाराणसी: नायब तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार हुआ समाप्त

मछलीशहर, वाराणसी: शुक्रवार को नायब तहसीलदार कस्बा के न्यायालय का तकरीबन दो महीने से चल रहा अनिश्चित कालीन बहिष्कार आखिरकार खत्म हो गया।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने दी जानकारी

इसकी जानकारी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिन्हा ने अधिवक्ता संघ में साधारण सभा की बैठक में अधिवक्ताओं को दी। यह निर्णय 11 सदस्यीय अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल में हुए वार्ता के बाद लिया गया। 4 जून से ही तहसीलदार के कोर्ट का तहसील के अधिवक्ता बहिष्कार कर रहे थे। वादकारियों को खासा परेशानी उठानी पड़ रही थी न्यायिक कार्य ठप होने की वजह से।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं के 11 सदस्यीय शिष्ट मंडल ने की बैठक

हम आपको बताते चले कि बार के अध्यक्ष को तहसीलदार कौशलेश कुमार मिश्रा ने पत्र लिखकर गतिरोध खत्म किये जाने के लिए अनुरोध किया था। आम सहमति द्वारा अध्यक्ष के नेतृत्व में तहसीलदार के पत्र पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं के 11 सदस्यीय शिष्ट मंडल ने बैठक कर कार्य बहिष्कार को समाप्त करने का निर्णय लिया।

सदन को जानकारी देने के लिए सौंपा गया दायित्व

जिसमें अधिकारियों से वार्ता कर सदन को जानकारी देने के लिए यह दायित्व अशोक कुमार श्रीवास्तव, जगदम्बा प्रसाद मिश्र, केदार नाथ यादव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, हरिनायक तिवारी, यज्ञनरायन सिंह, प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा, श्याम सुन्दर यादव, इंदू प्रकाश सिंह, राम प्रताप सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह को भी सौंपा गया हैं। जिससे हड़ताल समाप्त करने का निर्णय आम सहमति से लिया जा सके।

शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाकर प्रतिनिधि मंडल के साथ हुई वार्ता के बाद आम सहमति से हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई। अधिकारियों से हुई बिंदुवार वार्ता की जानकारी साधारण सभा में प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों द्वारा दी गई।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.