आखिर दीपिका क्यों है सोनम कपूर की फिल्म को देखने के लिए उत्साहित

आखिर दीपिका क्यों है सोनम कपूर की फिल्म को देखने के लिए उत्साहित

फिल्म वीर दी वेडिंग दर्शक को पसंद आ रही है। फिल्म की सफलता को देखते हुए सोनम कपूर ने इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जवाब स्वरुप बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने कहा कि वह जल्द ही फिल्म में दिखेंगी।

हम आपको बताते चले कि बॉलीवुड की मस्तानी बॉलवुड की मसक्कली सोनम की फिल्म वीरे दी वेडिंग देखने को लेकर ख़ासा उत्साहित हैं। सोनम ने अपनी फिल्म के बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन को देखते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और बताया कि फिल्म ने पहले दिन 10.70 करोड रुपए की कमाई की है, जो कि इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म है। उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म में कोई भी अभिनेता नहीं है एवं यह फिल्म ए सर्टिफिकेट वाली फिल्म है। जिससे यह बात साफ़ होती है कि भविष्य महिलाओं का है।

हम आपको बताते चले कि उनके इस पोस्ट को देखकर दीपिका पादुकोण ने जो प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वह सबको अचरज़ में डाल देगी। उन्होंने लिखा है कि ‘अभिनंदन और मैं यह फिल्म देखने के लिए बहुत ही उत्साहित हूं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में हमेशा से ही अभिनेत्रियों के बीच कैट्सफायर देखने को मिलता है। इस इंडस्ट्री में दो अभिनेत्रया अच्छी दोस्त हो ऐसा तो नहीं ही होता है। इन दोनों के बीच में कुछ ऐसी ही बात हुई थी। दोनों अभिनेत्रीयों के बीच बहुत पहले से दुश्मनी रही हो ऐसा तो पर करण जौहर के शो कॉफी विद करण में भी दोनों अभिनेत्रियां एक साथ तो नजर आयी पर और उन्होंने रणबीर कपूर के बारे में बहुत कच्चा चिट्ठा खोला था।

हम आपको यह भी ज्ञात करवा दें कि इसके बाद सोनम कपूर ने दीपिका पादुकोण के फैशन और स्टाइल को लेकर कहा था। इसके बाद से ही दोनों अभिनेत्रयों के बीच दरार आ गयी थी पर अब दीपिका पादुकोण द्वारा किए इस ट्वीट के बाद यह साफ़ नजर आ रहा है कि अब दोनों के बीच सब कुछ सामान्य है। हम आपको यह भी बता दे कि एक समय दोनों अभिनेत्रियां बहुत अच्छी दोस्त भी थी।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.