जानिए किस बड़े स्टार के साथ नजर आयेंगी दिशा पटानी

बॉलीवुड मे बागी 2 से सफलता प्राप्त करने वाली अभिनेत्री दिशा पटानी को मिल सकता है सलमान खान का साथ। बागी 2 के बाद दिशा के सितारे बुलंद होते दिख रहे है।

सूत्रों की माने तो दिशा पाटनी को सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘भारत’ फिल्म के लिए कास्ट किया गया है। सुनने मे आ रहा है कि इस फिल्म मे दिशा का महत्पूर्ण किरदार होगा जबकि अभी फिल्म मे दिशा का नाम फाइनल होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस रोल के लिए पहले श्रद्धा कपूर का नाम चर्चा मे था पर अब दिशा पाटनी का नाम सुर्खियों में हैं।

फिल्म भारत कों अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म कोरियन फिल्म एन ओडे टू माय फ़ादर का रीमेक है। जानकारी के मुताबिक सलमान खान इस फिल्म मे पांच अलग – अलग लुक मे दिखेगे। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं, जो सलमान के साथ ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी सुपरहिट फिल्में कर चुके हैं।

अली अब्बास जफर ने बताया कि इस फिल्म मे भारत के 70 सालों के इतिहास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण चीजों को दिखाया जाएगा। फिल्म एक ऐसे इंसान कि कहानी पर आधारित होगी जो पहले और आज के भारत का सबुत बनेगा जबकि इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चूका है।

हम तो यही उम्मीद करते है कि दिशा पटानी इसी तरह से अच्छे से काम कर के अपने चाहनेवालो के बीच बनी रहे इससे पहले बागी 2 मे भी दिशा ने बहुत अच्छा अभिनय किया था इसलिए लोगो कि उम्मीदे अब दिशा से बढ़ गयी है।

बेस्ट ऑफ़ लक दिशा पाटनी।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.