नहीं रहे जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, भाषण के दौरान मारी गई थी गोली

नहीं रहे जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, भाषण के दौरान मारी गई थी गोली

जापान से एक दुखद खबर सामने आयी कि हमले में घायल पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत हो गई। बता दें कि गोली लगने की वजह से शिंजो आबे की मौत हुई है। जापानी मीडिया के हवाले से सामने आई खबर के मुताबिक, शिंजो आबे पर हमले के आरोपी ने अपराध कबूल लिया है। उसने कहा है कि वह आबे की हत्या करना चाहता था। क्योंकि, वह उनसे असंतुष्ट था।

जापान के सरकारी चैनल के मुताबिक हमलावर की पहचान जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल के पूर्व सदस्य के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि बंदूकधारी ने स्वीकार किया कि उसने आबे को मारने की कोशिश की क्योंकि वह उनसे ‘असंतुष्ट’ था।

आबे वो लीडर थे जिनका सम्मान दुनिया के कई नेता करते हैं। आबे को उस लीडर के तौर पर जनता जानती थी, जो हमेशा जमीन से जुड़ा रहा। एक शांत व्यक्तित्व के नेता आबे ने पीएम रहते हुए चीन पर कई बार आक्रामक रुख अख्तियार किया। ये उनकी ही पहल थी कि एशिया प्रशांत क्षेत्र में चीन को घेरने के लिए क्‍वाड को फिर से बहाल किया गया। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि जापान के एक प्रभावशाली परिवार से आने वाले आबे ने अपने करियर की शुरुआत एक स्टील फैक्ट्री के साथ की थी। वो इस फैक्ट्री में वर्कर के तौर पर काम करते थे।

Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें।

Vikas Srivastava