केंद्रीय मंत्री ने वाराणसी में संपन्न करायी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, 117 जोड़ो बंधे दाम्पत्य सूत्र में

केंद्रीय मंत्री ने वाराणसी में संपन्न करायी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, 117 जोड़ो बंधे दाम्पत्य सूत्र में

वाराणसी: रविवार को शहर के डीरेका मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित श्रमिक शिविर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य शामिल हुए।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत डीरेका के मैदान में 117 जोड़ो का सामूहिक विवाह करवाया गया इस क्रायक्रम में बीड़ी उद्योग में शामिल कामगारों और अन्य लाभार्थियों को अपना आशियाना बनाने के लिए सहायता राशि की पहली क़िस्त प्रदान की गयी। इसके आलावा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 117 जोड़ो का विवाह संपन्न कराया गया।

अल्पसंखयक और दिव्यांग जोड़े भी हुए शामिल

इस सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया की वाराणसी जनपद में मख्यमंत्री समकित विवाह योजना के अंतर्गत 117 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया, इसमें 3 दिव्यांग जोड़े तथा 7 अल्पसंखयक वर्ग के जोड़े भी शामिल थे। अल्पसंख्यक वर्ग के जोड़े का विवाह मौलवी द्वारा निकाह पढ़वा के करवाया गया।

उन्होंने बताया कि ज़िलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा द्वारा 3 दिव्यांग जोड़ों में से दो को ट्राइसिकल तथा एक blind जोड़े को चश्मा छड़ी व 6000 रूपये की धनराशि भेंट दी गई।साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस दौरान 42 जोड़ों को शौचालय निर्माण हेतु स्वच्छ भारत मिशन का स्वीकृत पत्र भी दिया गया।

सभी जोड़ों को केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार, राज्य श्रम मन्त्री स्वामी प्रसाद मौर्य, मंत्री नीलकंठ तिवारी और स्थानीय भाजपा विधायकों द्वारा आशीर्वाद दिया गया।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.