तिरंगा फहराते हुए इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो देशभक्ति पड़ जाएगी महंगी 

तिरंगा फहराते हुए इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो देशभक्ति पड़ जाएगी महंगी 

हिन्दुस्तान अपनी आजादी का 75 वां वर्षगांठ मनाने के लिए तैयार है। 15 अगस्त, 2021 को भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। पूरे देश में इस दिन उत्साह का माहौल रहेगा। सरकारी कार्यालयों से लेकर निजी संस्थानों तक में लोग भारत का राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराएंगे। कोरोना महामारी की वजह से इस बार 15 अगस्त का उत्सव थोड़ा फीका जरूर रहेगा। कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर दिल्ली के लाल किले से तिरंगा फहराएंगे। 

प्रधानमंत्री के झंडोत्तोलन के बाद देशभर में लोग तिरंगा फहराएंगे। लेकिन झंडा फहराने के लिए कुछ जरुरी बातों का ध्यान रखना होता है। क्योंकि तिरंगा भारत का राष्ट्रीय झंडा है और इसका अपमान देश का अपमान होगा। इसलिए कुछ कायदे तय किये गए हैं, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति तिरंगा फहरा सकता है। 

साल 2002 में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने को लेकर कुछ नियम बनाए गए थे। जिसे भारतीय ध्वज संहिता के नाम से जाना जाता है। इस संहिता में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के सभी नियम, औपचारिक दिशा-निर्देश को बारीकी से बताया गया है। इसे भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी, 2002 को लागू किया गया था। 

क्या हैं नियम:

तिरंगा कभी उल्टा नहीं फहराना चाहिए। तिरंगा हमेशा सूती, सिल्क या खादी का होना चाहिए। प्लास्टिक का झंडा फहराने पर सजा का प्रावधान है।  झंडा फहराने के पहले अच्छी तरह से देख लें कि वह फटा या क्षतिग्रस्त न हो। झंडा का रंग भी उड़ा नहीं होना चाहिए।भारतीय ध्वज पर कुछ भी लिखना या बनाना कानूनन अपराध है।झंडा जमीन को कभी छूना नहीं चाहिए।जब झंडा फहराएं तो उसके बगल में उससे ऊंचा कोई झंडा न फहराएं।अगर झंडा फट जाए या रंग उतर जाए तो इसे जल में प्रवाहित कर दें। झंडे का प्रयोग कभी कपड़े बनाने में नहीं किया जा सकता है।


Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें। 

Vikas Srivastava