किरण रिजिजू ने किया सरकार बनाने का किया दावा, बोले पिछली सरकारों ने किया पूर्वोत्तर राज्यों का बंटाधार

किरण रिजिजू ने किया सरकार बनाने का किया दावा, बोले पिछली सरकारों ने किया पूर्वोत्तर राज्यों का बंटाधार

वाराणसी: कल शहर में पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने अपने भाषण के दौरान कहा पिछले कई दशकों से पूर्वोत्तर के राज्य उग्रवाद और अन्य कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे है। पूर्व सरकार की वजह से पूर्वोत्तर राज्यों में ये सारी समस्याए फैली हुई थी। इन्ही कारणों से राज्यों के विकास का पहिया रुक गया था, पर जब से भाजपा की सरकार आई है मोदी जी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर के राज्य बदलने लगे हैं।

सारनाथ स्थित तिब्बत शिक्षण संस्थान के तृतीय अंतराष्ट्रीय सोवा रिगप्पा परिसंवाद गोष्ठी में बतौर मुख्यअतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू पहुंचे है। जहा उन्होंने परिसंवाद संगोष्ठी कर्यक्रम में शामिल होने से पहले पत्रकारों का जवाब देते हुए कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय में विधानसभा चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है।

पिछली सरकारों और उग्रवादियों की वजह से इन राज्यों का समुचित विकास नहीं हो पाया जिससे पूर्वोत्तर के राज्य अन्य जगहों के तुलना में उतने विकसित नहीं हो पाये। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा चुनाव बहुत ही अच्छे ढंग से हुआ है, और अब पूर्वोत्तर में भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा अब हम वहां भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चुनाव जीतने जा रहे हैं। अब समय आ गया है, जब मोदी जी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर के राज्य भी विकास की ओर अग्रसित होंगे। जिससे इन राज्यों में भी भाजपा शासित 19 राज्यों की तरह ही तेज़ी से विकास कार्य किया जायेगा।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.