ट्विटर पर दिया मोदी ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाईया

ट्विटर पर दिया मोदी ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाईया

वैसे तो देश के प्रधानमंत्री सोशल मीडिया पर हमेसा ही छाए रहते है, पर इस बार मोदी ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन पर बधाई देकर सुर्खिया बटोरी है। पीएम द्वारा उनके जन्मदिन पर बधाई सहित उनके द्वारा किये उत्कृष्ट कार्यो के लिए उनकी तारीफ भी किया गया है। उन्होंने उनके लम्बी उम्र और अच्छी सेहत के लिए कामना भी किया।

पीएम मोदी अपने मंत्रिमंडल का खास ख्याल रखते हैं। उन्हें अपने नेताओं की हर छोटी से छोटी खुशी का ख्याल रहता है, एक बार फिर मोदी ने अपना ऐसा ही प्यार केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह पर बरसाया है। आज राजनाथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। मोदी के अलावा अन्य नेताओ ने भी उनके जन्मदिन बधाईया पोस्ट किया है जैसे की उत्तरप्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय व अन्य।

क्या बोले ट्विटर पर पीएम मोदी

मोदी ने लिखा कि मैं आपके काम की सराहना करता हूं। आपकी मेहनत का कद्रदान हूं और आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। उन्होंने यह भी लिखा कि आपके निर्देशन में बीजेपी सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आपके नेतृत्व में गृह मंत्रालय कई मोर्चों पर अद्भुत परिणाम दे रहा है।

बता दें कि पीएम मोदी और राजनाथ की दोस्ती सालों पुरानी है। दोनों एक—दूसरे के बेहद खास माने जाते हैं। हाल ही में जब पीएम मोदी की जान पर खतरे की खबर मिली तो राजनाथ ने बिना देर किए सुरक्षा एजेंसियों को मोदी की जिम्मेदारी सौंप दी। वहीं सर्जिकल आॅपरेशन के समय भी मोदी ने राजनाथ से सलाह ली थी।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.