मुस्लिम महिलाओं को गुमराह करने में विपक्ष की भूमिका:- आशुतोष टंडन  

मुस्लिम महिलाओं को गुमराह करने में विपक्ष की भूमिका:- आशुतोष टंडन  

वाराणसी। देश में चल रहे सीएए, एनआरसी, एनपीआर से पूरे देश में माहौल इन दिनों गर्म हैं, सियासत अपने चरम पर चल रही हैं। सभी एक दूसरे को आरोपी बनाने और खुद को सही साबित करने के अलग अलग हथकंडे अपनने में लगे हैं। विश्विद्यालय अब जंग के मैदान में तब्दील हो गए हैं और जनता भी अलग-अलग नायब तरीकों से इस कानून पर विरोध जाहिर कर रही हैं। 

वर्त्तमान सरकार भी अपने मंत्रिमंडल को लोगों के बीच बनी स्तिथि के निस्तारण को लेकर चिंन्तित हैं और फैलायी गयी गलत जानकारी से लोगों को गुमराह होता देख नागरिकता संशोधन अधिनियम की सच्चाई से जनता को रूबरू कराने में लगी हैं। 
इस क्रम में आज उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन वाराणसी पहुंचे। आशुतोष टंडन ने मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने देश में मचे बवाल को लेकर बयान दिया। 

उन्होंने बताया नागरिकता संशोधन अधिनियम किसी की नागरिकता छिनने का कानून नही, या ख़त्म करने के लिए नहीं हैं। बल्कि, नागरिकता देने का कानून है। पाकिस्तान ,बांग्लादेश व अफगानिस्तान में पीड़ित अल्पसंख्यक जो भारत आए हुए है उन्हें नागरिकता प्रदान करने का कानून है। 

उन्होंने विपक्ष पर गैर जिम्मेदारी का आरोप लगाते हुए कहा कि  विपक्ष नागरिकता संशोधन अधिनियम पर लोगो के बीच भ्रांतियां फैला रहा है, लोगो को गुमराह कर रहा है। 
वहीं CAA को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। उन्होंने बताया की मुस्लिम महिलाओं को गुमराह करने में विपक्ष की भूमिका हैं, जो मुस्लिम महिलाएं कानून का विरोध कर रही है उन्हें उसके बारे में सही जानकारी नहीं हैं।

न्यूज़ बकेट पत्रकारिता कर रहे छात्रों का एक छोटा सा समूह है, जो नियमित मनोरंजन गपशप के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, इसके अलावा विभिन्न त्योहारों और अनुष्ठानों में शामिल सौंदर्य, ज्ञान और अनुग्रह के ज्ञान का प्रसार करते हुए भारतीय समाज के लिए मूल्य का प्रसार करते हैं। 

Vikas Srivastava