पांडेपुर के अशोक विहार कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या 

पांडेपुर के अशोक विहार कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या 

वाराणसी। बीती रात बनारस में फिर से मनबढ़ बदमाशों का आतंक देखने को मिला। देर रात पूर्व डीआईजी सभाजीत सिंह के बेटे बिल्डर बलवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। शहर में लगातार हो रही हत्याओं ने पुलिस प्रशासन पर फिर से सवालिया निशान खड़ा कर दिया गया है। फिलहाल हत्या की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस फ़ोर्स पहुंची। 

बलवंत सिंह को गोली लगने की सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। गोली लगने के बाद बलवंत सिंह को एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

मौके पर पहुंचे एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि बलवंत सिंह को उनके पार्टनर पंकज चौबे के द्वारा गोली मारने की बात सामने आ रही है। फ़िलहाल पुलिस पंकज चौबे की तलाश कर रही है। 

“न्यूज़ बकेट पत्रकारिता कर रहे छात्रों का एक छोटा सा समूह है, जो नियमित मनोरंजन गपशप के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इसके अलावा विभिन्न त्योहारों और अनुष्ठानों में शामिल सौंदर्य, ज्ञान और अनुग्रह के ज्ञान का प्रसार करते हुए भारतीय समाज के लिए मूल्य का प्रसार करते हैं।” 

Vikas Srivastava