राजाराम बिंद को बनाया गया वीआईपी का प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के वाराणसी के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत  

राजाराम बिंद को बनाया गया वीआईपी का प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के वाराणसी के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत  

वाराणसी। उत्तर प्रदेश से विकासशील इंसान पार्टी VIP के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम बिंद को बनाया गया। इसको लेकर विकासशील इंसान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने राजाराम बिन्द का फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम विकासशील इंसान पार्टी के वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी की अगुवाई में किया गया। राजाराम बिंद के वीआईपी पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद उनके प्रथम वाराणसी आगमन पर वीआईपी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्त्साह के साथ उनका स्वागत किया। वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी और कार्यकर्ताओं एवं समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजाराम बिंद ने पार्टी की नीतियों पर चर्चा करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। 

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजाराम बिंद ने बताया कि विकासशील इंसान पार्टी किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं कर रही है। साथ ही उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 165 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि निषाद समाज के लोग अब जाग चुके हैं और उनको अब यह पता चल चुका है कि उनको आज तक अंधेरे में रखकर उनके हक और अधिकार से वंचित रखा गया है। इस दौरान वीआईपी पार्टी के वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशंकर निषाद, जिला सचिव खुशबू श्रीवास्तव, जिला प्रधान महासचिव दीपक आर्य, चंदन निषाद,अल्पसंख्यक जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो अकरम, रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष अवधेश साहनी, जिला उपाध्यक्ष राजेश निषाद, सहादुर साहनी,अशोक प्रसाद, बलिराम निषाद के अलावा आदि वीआईपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। आपको ज्ञात हो कि हाल ही में लखनऊ में भाजपा और निषाद पार्टी की संयुक्त रैली के दौरान निषाद समाज के लोगो ने यह साफ तौर पर जाहिर कर दिया था कि आरक्षण नहीं तो वोट नहीं।   

Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें।

Priyanshi Srivastava