माधुरी दीक्षित की इस मराठी फिल्म में रणवीर कपूर कर रहें हैं कैमिया

माधुरी दीक्षित की इस मराठी फिल्म में रणवीर कपूर कर रहें हैं कैमिया

मुंबई: फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर, माधुरी दीक्षित की अगली फिल्म बकेट लिस्ट में एक विशेष भूमिका निभाते नजर आएंगे। आपको बता दें कि ‘बकेट लिस्ट’ एक मराठी फिल्म है।

आपको बता दें कि माधुरी ‘बकेट लिस्ट’ फिल्म से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्वू कर रही हैं। इस फिल्म को तेजस प्रभा विजय देओस्कर डायरेक्ट कर रहे हैं। बकेट लिस्ट का मतलब एक ऐसी सूची से होता है, जिसमे वो हर काम शामिल होती है, जिन्हे कोई इंसान अपने जीवन काल में करना चाहता है। इसी फिल्म में रणवीर कपूर को एक छोटा सा रोल ऑफर किया गया है। साल 2012 में डॉक्टर नेने से विवाह करने के बाद माधुरी दीक्षित जब अमेरिका से मुंबई वापस आई तो उन्होंने फिल्म ये जवानी है दीवानी में कैमिया किया था, इस फिल्म में हीरो रणवीर कपूर थे। तबसे वो माधुरी दीक्षीत के काफी करीब हो गए। कहते है कि माधुरी दीक्षित की फिल्म में स्पेसल अपीयरेंस करने का ऑफर दिया गया तो वह तुरंत मान गए।

हमे सूत्रों से पता चला है  कि रणबीर ने इस फिल्म के लिए सीन्स शूट कर लिए हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां कमबैक में लगी हुई है। अभी हाल ही में रानी मुखर्जी फ़िल्म हिचकी, रवीना टंडन फिल्म मातृ और अभी हाल ही में उर्मिला मातोंडकर ने फिल्म ब्लैकमेल में एक स्पेशल नंबर कर वापसी करने की कोशिश किया है। अब माधुरी भी मराठी के जरिये बॉलीवुड में कम  बैक कर रही हैं।

माधुरी दीक्षित की ये मराठी फिल्म इस साल मई-जून में रिलीज़ होगी।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.