दिल है हिंदुस्तानी में नजर आएंगी रेखा

दिल है हिंदुस्तानी में नजर आएंगी रेखा

बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री और आइकोनिक दिवा रेखा जल्द ही अपना नाम उन एक्टर की लिस्ट में शामिल करेंगी जो की टीवी के छोटे पर्दे पर अपनी उपस्थिति से रोशनी बिखेर रहे है।

जी हां सही सुना आपने खबरें आ रही है कि स्टार प्लस के सिंगिंग रियलिटी शो ‘दिल है हिंदुस्तानी’ में रेखा भी शो को जज करते हुए नजर आएंगी। शो में बतौर जज के रूप में पंजाबी रैपर बादशाह, सुनिधि चौहान और प्रीतम भी शामिल है , यह शो में शामिल होने वाले सभी कंटेस्टेंट को जज करेंगे।

गौरतलब हो कि मेकर्स के करीबी सूत्रों ने जानकारी दी है कि तीन जज के साथ उन्हें शो में सितारों की चमक बढ़ाने के लिये लिया गया है। रेखा हमेशा से अपने अभिनय खूबसूरती और डांस शैली और अदाओं के कारण बीच बनी रहती है।दर्शक आज भी उनको बहुत ज्यादा प्यार देते है।

रेखा ने अपने संगीत प्यार को लोगो के सामने जाहिर भी किया है रेखा ने अपने फ़िल्मी सफर में तमाम ही सुपरहिट फिल्मे दी है जिनको लोगो कभी भी नहीं भूल सकते है। रेखा की ही फिल्म का गीत  ‘इन आंखों की मस्ती के…’ गाने पर डांस आज भी लोग खूब पसंद करते हैं।

हम आपको बताते चले कि ‘दिल है हिंदुस्तानी 2’ में दर्शक मनोरंजन के साथ ही साथ ग्लैमर की भी चमक से अपनी आँखों को सुकून दे सकेंगे। सुपर डांसर रियलिटी शो में भी रेखा कई बार नजर आ चुकी है।

उम्मीद है कि छोटे पर्दे का खूबसूरत सफर भी रेखा अपनी मौजूदगी से और भी खूबसूरत बना देंगी।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.