भंसाली की इस फिल्म में नहीं होंगी रणवीर सिंह संग दीपिका

भंसाली की इस फिल्म में नहीं होंगी रणवीर सिंह संग दीपिका

बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली को कौन नहीं जानता है। संजय लीला भंसाली एक बार फिर रणवीर सिंह के साथ एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं।

जी हाँ सही सुना आपने पर इस बार वह अपनी फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण को कास्ट नहीं करना चाहते हैं। जबकि यह बात उनके साथ ही सबको पता है कि ऑनस्क्रीन से लेकर ऑफस्क्रीन तक रणवीर संग दीपिका की जोड़ी को खूब सराहा और पसंद भी किया जाता है। खुद इस जोड़ी के साथ भंसाली ने ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘रामलीला’ एवं ‘पद्मावत’ जैसी सुपर हिट फिल्में दी हैं। फिर ना जाने क्यों भंसाली रणवीर के साथ दीपिका नहीं बल्कि किसी और एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते हैं।

हम आपको बता दे कि दरअसल अब भंसाली ने अपनी फिल्म में नई जोड़ी बनाने का मन बना लिया हैं। खबर है कि वह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को साथ में कास्ट करना चाहते हैं। ट्रैवल कंपनी के विज्ञापन में इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। जल्द ही यह दोनों जोया अख्तर की फिल्म ‘गली ब्वॉय’ में भी नजर आने वाले हैं।

आलिया ने भी सालों से भंसाली के साथ काम करने की तमन्ना मन में सजा रखी हैं। यह बात कम ही लोगको ही पता हैं कि आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ में रानी मुखर्जी के बचपन का रोल निभाने के लिए ऑडिशन भी दिया था एवं वह रिजेक्ट भी हो गई थीं क्योंकि वह स्क्रीन टेस्ट पास नही कर पाई थी। अब वर्षों बाद वही संजय लीला भंसाली उन्हें अपनी फिल्म में लीड हीरोइन बनाना चाहते हैं।

संजय लीला भंसाली के पास दो ऐसी फिल्में हैं जिनमें वह आलिया को कास्ट करने के बारे में सोच रहे है। अगर रणवीर सिंह के साथ उनकी जोड़ी नहीं बनती है तो वे अपनी फिल्म ‘गुस्ताखियां’ के लिए आलिया भट्ट को अप्रोच कर सकते हैं। यह फिल्म मशहूर शायर साहिर लुधियानवी की बायोपिक है। फिल्म में अभिषेक बच्चन लीड रोल कर रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण फिल्म की हीरोइन का ऑफर ठुकरा चुकी हैं।

बता दें कि आलिया की प्रसंसा करते हुए संजय लीला भंसाली ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि एकअभिनेत्री के रूप में आलिया भट्ट की ग्रोथ मुझे काफी आकर्षित करती है। वह जिस तरह से काम को संतुलन बिठा कर करती है वह उनकी उम्र के एक्टर्स में बहुत कम देखने को मिलता है। उनके साथ काम करना बहुत मजेदार होगा।’

अब देखना यह होगा की आखिर आलिया भट्ट की जोड़ी संजय लीला भंसाली की फिल्म में किसके साथ बनती है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.