शाहरुख खान की बेटी सुहाना दिखेगी मैगजीन के कवर पर

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के लिए मंगलवार का दिन यानि आज सेलिब्रेशन का दिन है। हो भी भला क्यों न क्योकि उनकी लाड़ली बेटी सुहाना का आज जन्मदिन जो है। सुहाना का जन्म 22 मई 2000 को मुंबई मे हुआ था।

रिपोर्ट्स की माने तो अपनी बेटी सुहाना का 18वां बर्थडे सेलिब्रेट करने का प्लान उनके पिता शाहरुख और माँ गौरी ने बनाया है।

जानकारी के अनुसार शाहरुख की पत्नी गौरी से जब एक अवार्ड फंक्शन में उनकी बेटी के बारे मे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “फिलहाल सुहाना एक मैगजीन के फोटोशूट की तैयारियों में व्यस्त है पर इसके नाम के बारे मे उन्होंने कुछ नहीं बताया। ये सुहाना का पहला फोटोशूट होगा।

खबरों की माने तो सुहाना जिस मैगजीन के कवर पर नजर आने वाली है वह अगले महीने आएगी। सुहाना की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल से हुई है। फिलहाल सुहाना लंदन में हायर एजुकेशन की पढ़ाई कर रही है। सुहाना को डांस और स्पोर्ट्स मे भी रूचि है। शाहरुख की इच्छा है कि उनकी बेटी सुहाना अच्छी डांसर बन दुनिया में अपना नाम बनाये।

सुहाना ने पार्टी एन्जॉय करते हुए काफी सारी फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर कर रखी है। सुहाना को एक्टिंग मे भी बहुत रूचि है जल्द ही सुहाना फिल्में करते नजर आएँगी इस बात का खुलासा खुद उनकी माँ ने एक इवेंट में किया।

सुहाना की माँ गौरी खान ने अपने इंस्टग्राम पर सुहाना की ग्लैमरस फोटो शेयर की है। इस फोटो पर उन्होंने लिखा है, ‘गेअरिंग अप फॉर अ बर्थडे बैश … थैंक्स’।

अब देखना यह होगा कि बॉलीवुड में धाक ज़माने वाले शाहरुख खान की बेटी सुहाना अपने बॉलीवुड और ग्लैमर इंडस्ट्री में क्या कमाल कर पाती है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.