सोनम कपूर ने लगायी आनंद आहूजा के नाम की मेहंदी

सोनम कपूर ने लगायी आनंद आहूजा के नाम की मेहंदी

बॉलीवुड की मस्सकली यानि प्रसिद्ध अभिनेत्री सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी रविवार को संपन्न हुई।

आज हम आपके लिए सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी की वो फ़ोटोज लेकर आए हैं जिसमें वो बहुत ख़ुश दिखायी दे रही है, सोनम की मेहंदी सेरेमनी में बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां शामिल न हो, भला ऐसा हो सकता है।

सोनम कपूर के मेहंदी सेरेमनी में वो कौन – कौन सी बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई हम आपको बता देते है इस मेहंदी सेरेमनी में रानी मुखर्जी, करण जौहर, अर्जुन कपूर, मोहित मारवाह, रिया कपूर, महीप कपूर, संजय कपूर समेत कई नामचीन हस्तियां पहुंची।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई को है। शादी की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। रविवार की शाम को मेहंदी सेरेमनी का जो कार्यक्रम उनके घर पर आयोजित किया गया, उसमें उनके होने वाले दूल्हे आनंद आहूजा भी आये। आनंद आहूजा का स्वागत घर वालो ने बड़ी धूमधाम से किया।

जो फोटोज हम आपके लिए लेकर आये है उनमें सोनम कपूर के साथ आनंद आहूजा भी है और सोनम के दोनों हाथों में मेहंदी लगी हुई है। जो फ़ोटो हम आपको दिखा रहे है इसमें सोनम कपूर ने पीच, पर्पल और गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई है।

हम आपको बताते चले की सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी में उनके साथ कजिन बहन खुशी कपूर और शनाया कपूर ने भी मेहंदी लगवाई है इस मौके पर वो भी काफी खुश दिखीं। वही सेरेमनी में सोनम कपूर की कजिन बहन जाह्नवी कपूर सफेद रंग के लहंगा कुर्ती ड्रेस में नजर आई।

उम्मीद है ऐसी ही धूम धाम सोनम की शादी में भी होगी।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.