आखिर कैसे मरी दिव्या भारती की माँ, जानिए पूरी खबर

आखिर कैसे मरी दिव्या भारती की माँ, जानिए पूरी खबर

मुंबई: दिव्या भारती की मां मीता भारती का निधन हो गया। हालांकि, इस बात को 7 दिन बीत चुके हैं। लेकिन खबर अब सामने आई है। दिव्या की बुआ की बेटी कायनात अरोड़ा ने इस बात की पुष्टि की है। सूत्रों द्वारा जानकारी से  उन्होंने कहा, “मीता मामी हमारे बीच नहीं रहीं। वे कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनकी किडनी पूरी तरह खराब हो चुकी थीं और शरीर से पानी लीक होने लगा था। उनका ट्रीटमेंट चल रहा था और बीते शुक्रवार रेगुलर चैकअप के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।” 

दो दिन पहले हो चुकी प्रेयर मीट

मीता की प्रेयर मीट दो दिन पहले मुंबई के आर्य समाज मंदिर में हुई थी। उनकी यादों को शेयर करते हुए कायनात ने कहा, “हमने साथ में लंबा वक्त बिताया था। वे सब का बहुत ख्याल रखती थीं। जब भी मैं उनसे मिलती थी तो वे पूछती थीं कि मैं कहां बिजी हूं और मेरा करियर कैसा चल रहा है। उनकी बातचीत में दिव्या दीदी की स्टोरी जरूर शामिल होती थीं। दिव्या दीदी के समय में वैनिटी वैन नहीं थीं। इसलिए वे अपनी कार में बैठकर मेकअप किया करती थीं। हर वक्त उनकी मां उनके साथ होती थीं। वे दिव्या दीदी को बहुत सपोर्ट करती थीं। वे उनसे इतनी अटैच्ड थीं कि उन्हें कभी भूल नहीं सकीं। दिव्या दीदी की मौत उनके लिए ऐसा सदमा थी, जिससे वे कभी बाहर नहीं निकल सकीं। अब वे दिव्या दीदी के पास पहुंच गई हैं।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.