सनबीम भगवानपुर ने बोकारो बाल साहित्य उत्सव का किया आयोजन  

सनबीम भगवानपुर ने बोकारो बाल साहित्य उत्सव का किया आयोजन  

वाराणसी। वाराणसी में सनबीम भगवानपुर ने बोकारो बाल साहित्य उत्सव का आयोजन किया है। यह आयोजन सनबीम भगवानपुर पुकारू एवं आईजीएनसीए के संयुक्त तत्वाधान में वाराणसी में पहली बार किया गया है।

 वर्तमान परिवेश में बच्चों को डिजिटल दुनिया से निकालकर किताबों से रूबरू कराना बहुत जरूरी है कहीं न कहीं इंटरनेट की दुनिया ने हमसे साहित्य भाषा और पठन पाठन की रुचि को छीन लिया है इसे पुनः जागृत करने की आवश्यकता है। 

इसी उद्देश्य वाराणसी में सनबीम भगवानपुर ने बोकारो बाल साहित्य उत्सव का आयोजन किया गया।यह आयोजन सनबीम भगवानपुर पुकारू एवं आईजीएनसीए के संयुक्त तत्वाधान में पहली बार आयोजित होने वाले इस प्रकार के उत्सव में बाल साहित्य जगत के 27 नामचीन लेखक की किताबो को शामिल किया गया है। 
 
वाराणसी के सनबीम भगवानपुर में बच्चों के लिए लगाए गए बुक फेयर के बारे में बताते हुए सनबीम ग्रुप के चेयरमैन डॉ दीपक मधोक ने कहा कि हमें इस बात की पूरी चिंता और फिक्र रहती है कि बच्चों के हाथ में किताब हो क्योंकि पहले बच्चे किताब से खेलते थे किताब पढ़ते थे। 

अब मोबाइल और टेलीविजन डिजिटल के साथ अन्य चीजों के सहारे वह अपना मनोरंजन करते हैं जिसके कारण बच्चों का किताबों से दूरी हो गया है जो अच्छा नहीं है। यह पहली बार बच्चों के लिए आयोजन किया जा रहा है जिसमें सबसे बड़ी बात यह है कि उन किताबों के लेखक भी बच्चों के साथ हैं जो बच्चों को कहानियां पढ़कर भी सुना रहे हैं। 

सनबीम ग्रुप का प्रयास है कि इस तरह के बुक फेयर बच्चों के लिए स्कूलों में और बाहर भी लगवाया जाए जिससे कि हर बच्चे किताब से जुड़े और किताब के बारे में समझें और अपना मनोरंजन के साथ ज्ञान भी बढ़ाएं।

Vikas Srivastava