सूर्य नमस्कार है बहुत लाभदायक स्वस्थ्य जीवन के लिए

सूर्य नमस्कार है बहुत लाभदायक स्वस्थ्य जीवन के लिए

सूर्य नमस्कार सभी आसनों में सर्वश्रेठ माना जाता है। यह एक ऐसा आसन है जिसको करने से आप रोग मुक्त बने रहे है। सूर्य आसान के असंख्य फायदे है। सूर्य नमस्कार को सुबह के समय सूर्य की ओर मुख करके किया जाता है। तो चलिए बता देते है इतने महत्वपूर्ण आसान के निम्नलिखित फायदों के बारे में …

शरीर में लाता है लचीलापन – सूर्य नमस्कार करने से आपकी अकड़न कम हो जाती है एवं शरीर में लचीलापन आ जाता है।

वजन को करता है कम – यदि आपको वजन कम करना है तो भी सूर्य नमस्कार आपके लिए फायदेमंद है क्योंकि सूर्य नमस्कार करने से आपके शरीर के हर हिस्से पर जोर पड़ता है जिससे वहां की चर्बी धीरे-धीरे कर के गलने लगती है और आप पतले होने लगते है।

शारीरिक मुद्रा में करता है सुधार – यदि आपको अपने शारीरिक मुद्रा में सुधार करना है तो भी सूर्य नमस्कार आपके लिए लाभदायक है। कई लोग झुक कर चलते या फिर बैठते हैं, जिस कारण उनके शरीरिक बनावट ख़राब दिखती है। लेनिक सूर्य नमस्‍कार करने से अंदर से शारीरिक सुधार होने लगता है। इससे शरीर का सारा दर्द भी खतम हो जाता है।

हड्डियों को बनाता है मजबूत – चुकी सूर्य नमस्कार सूरज के सामने किया जाता है। जिससे शरीर में विटामिन डी जाता है, जिससे खूब सारा कैल्‍शियम हड्डियों को मिल जाता है।

त्वचा बनाता है खूबसूरत – हर रोज नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने पर शरीर में खून का दौरा तेज होने के साथ पेट भी सही रहता है। साथ ही चेहरे से झुर्रियां भी मिट जाती हैं।

अनिद्रा भागता है दूर – सूर्य नमस्कार करने से अनिंद्रा की समस्‍या में आराम मिलता है। सूर्य नमस्कार करने से शरीर रिलैक्‍स हो जाता है, जिससे रात को अच्‍छी नींद आती है।

मन में लाता है एकग्रता – सूर्य नमस्कार करने से आपका शरीर पूरी तरह से फ्री हो जाता है। इसको करने से वात, पित्‍त और कफ दोष शांत हो जाते हैं। इससे शरीर स्‍ट्रेस से दूर होता है एवं अध्‍यात्‍म की ओर चला जाता है।

शरीर में पानी की मात्रा की पूर्ति – नियमित रूप से 5-10 मिनट सूर्य नमस्कार करने पर आपके शरीर में पानी की मात्रा संतुलित रहती हैं। साथ ही इससे शरीर के अनावश्यक तत्व भी बाहर निकल जाते हैं।

हृदय और फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाता है – हर दिन सूर्य नमस्कार करने से हृदय और फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ने लगती है।

रक्त संचालन सुचारू करता है – नियमित सूर्य नमस्कार करने से रक्त संचालन सुचारू रूप से काम करने लगता है , ब्लड प्रेशर की आशंका घटती है। मेटाबोलिज्म सुधरता है तथा शरीर के सभी अंग सशक्त एवं क्रियाशील होते हैं।

है न सूर्य नमस्कार कितना लाभदायक तो आप भी इसको रोज करिए और रहिए स्वस्थ्य।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.