ऐसे लगाये परफेक्ट मस्कारा

आँखों को सजाने के लिए मस्करा लगाना तो एक आम बात है। मस्करा लगाने से आँखे सुन्दर और बड़ी दिखने लगती है। जब कभी आप आँखों के मेकअप की बात करें तो मस्करा लगाना जरूरी ही होता है। क्योंकि उसके बिना तो आँखों का मेकअप पूरा ही नहीं होता है। ये हमारी लैशेज को सुन्दर दिखती है। प्रायः महिलाएं मस्करा को अपने बैग में भी कैरी कर लेती है। पर होता यह है कि महिलाएं मस्करा लगाते समय छोटी – छोटी कुछ गलतियां कर बैठती है। यदि आप भी आँखों पर मस्कारा लगाते वक्त गलतियां कर बैठती है तो जानें इसको लगाने का सही तरीका।

1: मस्कारा आराम से लगाए: जब कभी आप मस्कारा लगा रही हो तो उस दौरान जल्दबाजी न ही करे क्योंकि जल्दबाजी में लगाया गया मेअकप हमारे पूरे मेकउप को ख़राब कर सकता है। इसलिए मस्कारा लगाते समय धीरे -धीरे आराम से मस्कारा लगाए जिससे मस्कारा अच्छे से लग जाए।

2: मस्कारा के वैंड को हॉरिजॉन्टल दिशा में लगाएं:ज्यादातर महिलाएं मस्कारा वर्टिकल दिशा में लैशेज पर लगाती है जो कि सही तरीका नहीं है। अपने मस्कारा के वैन्ड को हॉरिजॉन्टल दिशा में लगाएं। इस प्रकार से मस्कारा लगाने पर आपकी हर एक लैशेज अलग – अलग दिखाई देंगी।

3: मस्कारा आंखों के अंदर किनारों पर भी लगाएं: यदि आप अपनी आँखों को बड़ी दिखाना चाहते है तो मस्कारा लगाते समय आप आँखों के किनारों पर भी लगाएं।

4. बेबी पाउडर का लैशेज पर करें उपयोग: यदि आप अपनी आँखों की लैशेज को लंबा दिखाना चाहते है तो मस्कारा वैन्ड की सहायता से बेबी पाउडर को आईलैशेज पर लगा लें। फिर इसके ऊपर मस्कारा की एक कोट लगाएं। फिर मस्कारा को सूखने दे। जब मस्कारा सूख जाएं तो फिर बेबी पाउडर लगाकर एक कोट और लगा लें। इससे आपकी वास्तविक लैशेज बड़ी नजर आने लगेंगी वह भी बिना नकली लैशेज लगाएं हुए।

अब आप जब कभी मस्कारा लगाए तो ध्यान रखें ये सारी बाते और दिखें सुंदर।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.