तीज व्रत पत्नी का मिटा सुहाग, मामूली विवाद में गोली लगने से पति की मौत 

तीज व्रत पत्नी का मिटा सुहाग, मामूली विवाद में गोली लगने से पति की मौत 

वाराणसी। लंका थानाक्षेत्र के मलहि‍या इलाके में मामूली वि‍वाद में एक युवक को गोली मारी गयी। जानकारी के अनुसार गोली लाइसेंसी पि‍स्‍टल से चलायी गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।  

घटना के संबंध में बताते हुए एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि लंका थाना अंतर्गत मलहिया क्षेत्र में दो पक्षों में वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ जिसमे गोली चली और एक युवक को लगी है। 

गोली चलाने वाले रोशन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और घटना में संलिप्त सभी लोगों पर कड़ी कार्यवाई की बात कही। 

दरअसल मलदहिया इलाके के रहने वाले रोशन त्रिवेदी और गोरख यादव में गाड़ी खड़ी करने को लेकर मामूली विवाद हुआ जिसमे रोशन ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी जो गोरख यादव को लगी। 

गोली लगने से युवक को ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। 

गोरख यादव की पत्नी ने पति की लम्बी उम्र के लिए तीज का व्रत रखा था और शाम को जब गोरख यादव को गोली लगने की सूचना मिली तो वह बदहवास हो गयी।

न्यूज़ बकेट पत्रकारिता कर रहे छात्रों का एक छोटा सा समूह है, जो नियमित मनोरंजन गपशप के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, इसके अलावा विभिन्न त्योहारों और अनुष्ठानों में शामिल सौंदर्य, ज्ञान और अनुग्रह के ज्ञान का प्रसार करते हुए भारतीय समाज के लिए मूल्य का प्रसार करते हैं। 

Vikas Srivastava