सावन के पवित्र माह में ई चालान का वाराणसी पुलिस ने किया शुभारंभ, दी हिदायत

सावन के पवित्र माह में ई चालान का वाराणसी पुलिस ने किया शुभारंभ, दी हिदायत

डीजीपी ओमप्रकाश सिंह के निर्देशानुसार समूचे उत्तर प्रदेश में बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रो में भीषण जाम के सबब बन चुके सड़क पर दौड़ रहे यातायात के नियमों को तोड़ने वाले बेतरतीब वाहनों व बगैर हेलमेट,तीन सवारी पर नियंत्रण के लिए जंसा पुलिस लगातार सक्रिय है।वही डीजीपी सिंह के निर्देशानुसार सावन के पवित्र माह में ई चालान का शुभारम्भ जंसा एसओ मनोज कुमार मय टीम के साथ थाने के नौ अलग अलग क्षेत्रो में विभाजित करते हुए दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी,बगैर हेलमेट वालो का ई-चालान किये।

सघन ई-चेकिंग अभियान चलाकर जंसा पुलिस ने किया दो पहिया वाहनों का चालान

ई चालान सीधे एसपी ट्रैफिक के पास फारवर्ड की गयी जिसमे बगैर हेलमेट तीन सवारी वाहन स्वामी को वाहन पर बैठाकर फोटो भी खीचा गया। जंसा पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 170 दोपहिया वाहनों का ई-चालान किये जिसमे विशेषकर चालान हेलमेट पर किया गया। जंसा पुलिस द्वारा चलाए गए इस बेहद महत्वपूर्ण अभियान में थाना प्रभारी जंसा मनोज कुमार की मुख्य भूमिका रही। इसके साथ ही विभिन्न चौकी इंचार्ज व एसआई भी सघन चेकिंग अभियान में शामिल रहे। वही इस बाबत जंसा एसओ मनोज कुमार कहना है की नौ क्षेत्रो में विभाजित कर ई-चालान की प्रक्रिया पूरी की गयी जिसमे जंसा चौराहा से 170 व अलग अलग क्षेत्रो 80 दो पहिया वाहनों का चालान हुआ जिसका फोटो एसपी ट्रैफिक के यहाँ ऑन लाईन प्रेषित की जायेगी वहाँ से वाहन स्वामी के नाम खुद शमन शुल्क वसूली की प्रक्रिया की जायेगी।वही चेकिंग के दौरान एसओ जंसा ने लोगो से अपील की की हेलमेट पुलिस से बचने के लिए नही परिवार में दोबारा पहुँचने व अपने को सुरक्षित रखने के लिए लगाये।

बनारस के प्रत्येक चौराहे पर हुआ सघन चैकिंग अभियान

डीजीपी के आदेश पर एसएसपी के निर्देश पर समूचे शहर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बनारस के लगभग सभी चौराहे जैसे की पुलिस लाइन चौराहा, तेलियाबाग, लहुराबीर, कैंट, गोदौलिया, रथयात्रा समेत सभी चौराहे पर बिना हेलमेट वाहन सवारी का ई-चलान किया गया जिसमे लड़को सहित वरिष्ठ नागरिक व लड़कियो भी शामिल थी। सभी चलान एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत को फॉरवर्ड किया जा रहा है।

क्या एक दिन अभियान चला सुदृण होगा यातायात

सवाल यह उठता है की क्या एक दिन अभियान चला कर वाराणसी की यातायात व्यवस्था को समूचे रूप से सही किया जा सकेगा। कई बार इस प्रकार के अभियान जैसे बिना हेलमेट के पेट्रोल न मिलना आदि लेकिन क्या इसका असर देखने के लिए काफी समय तक लागु करना होगा।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.