फरार अजय गुप्ता के खिलाफ वारंट जारी, साउथ अफ्रीका में लगा भ्रष्टाचार का आरोप

फरार अजय गुप्ता के खिलाफ वारंट जारी, साउथ अफ्रीका में लगा भ्रष्टाचार का आरोप

डरबन: साउथ अफ्रीका के मशहूर कारोबारी और राष्ट्रपति जैकब जुमा के करीबी मित्र अजय गुप्ता पर भ्रष्टाचार का आरोप है। गुरुवार को उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया हालाँकि गिरफ़्तारी सम्भव नहीं हो सकी है। गुप्ता के घर बुधवार को छापा पड़ा था जिसके बाद से ही वह फरार चल रहे हैं, इस सम्बन्ध में अभी तक किसी गिरफ़्तारी की खबर नहीं है।

देश की पुलिस की अपराध इकाई द् हॉक के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि अजय कानूनन रूप से भगोड़ा घोषित हो चुके हैं और उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया जा चूका है।

उत्तर प्रदेश के सहरानपुर से है सम्बन्ध

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले गुप्ता बंधु अतुल, राजेश और अजय दक्षिण अफ्रीका सन 1993 में श्वेत शासन समाप्त होते ही वहां चले गए थे। गुप्ता परिवार कम्प्यूटिंग, खनन, विमानन, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और मीडिया समेत कई क्षेत्रों में कारोबार करता है। गुप्ता भाइयों पर दक्षिण अफ्रीका में भारी राजनीतिक प्रभाव का पर्दाफाश करने का आरोप लगाया गया है, आलोचकों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने व्यावसायिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए “राज्य पर कब्जा करने” की कोशिश की है।

गुप्ता बंधु 75 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के करीबी हैं. जुमा का बेटा, बेटी और एक पत्नी गुप्ता बंधु की कंपनी में काम करते हैं अजय गुप्ता का दक्षिण अफ़्रीकी सरकार में काफी प्रभाव मन जाता है, और वह दक्षिण अफ्रीका के सबसे धनि व्यक्तियों में से एक माने जाते है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.