वाराणसी में आमलोगों के लिए खुला वार म्यूजियम 

वाराणसी में आमलोगों के लिए खुला वार म्यूजियम 

वाराणसी। वाराणसी में पहली बार सेना की वीरता से जुड़े हुए दस्तावेज़, युद्ध में प्रयोग किये गये हथियारों की प्रदर्शनी 39 जीटीसी में लगाई गई। यह वार म्यूजियम आमलोगों के लिये खोला गया है। वाराणसी में मौजूद 39 जीटीसी में युद्ध संग्राहलय का शुभारंभ सोमवार को किया गया।
 
वार म्यूजियम को सुबह 11 बजे इसे आम जनता के लिए भी 39 जीटीसी परिसर में खोल दिया गया है। इस वार म्यूजियम में वर्ष 1947,1962, 1965, 1971, 1999 के युद्ध मे प्रयोग किये गए विभिन्न हथियारो की विशेषता और युद्ध में उसका इतिहास बताया गया है। 

युद्ध के दौरान दुश्मन देशों से छीने गए हथियार और उपकरण को भी प्रदर्शनी मे शामिल किया गया है। इस म्यूजियम में विश्व युद्ध से लेकर और विदेशों के भी हथियार को शामिल किया गया है। 

स्कूल के बच्चों को आज प्रदर्शनी के समापन पर अवलोकन कराया गया जिसमे सेना में प्रयुक्त हथियारों के बारे में जानकारी दी गयी। 

न्यूज़ बकेट पत्रकारिता कर रहे छात्रों का एक छोटा सा समूह है, जो नियमित मनोरंजन गपशप के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, इसके अलावा विभिन्न त्योहारों और अनुष्ठानों में शामिल सौंदर्य, ज्ञान और अनुग्रह के ज्ञान का प्रसार करते हुए भारतीय समाज के लिए मूल्य का प्रसार करते हैं। 

Vikas Srivastava