2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए बाबा विश्वनाथ दरबार में Amit Shah ने की पूजा

2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए बाबा विश्वनाथ दरबार में Amit Shah ने की पूजा

वाराणसी: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Amit Shah काशी में अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। जहां पर शुक्रवार की शाम पार्टी पदाधिकारियों व चुनाव संचालन समिति के साथ Amit Shah ने गोकुल धाम लान हरहुआ में अपनी बैठक संपन्न की। वहीं शनिवार की सुबह भाजपा के विजयी होने का आशीर्वाद उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेककर मांगा। जिसके बाद काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का भी Amit Shah ने विधि विधान के साथ दर्शन व पूजन किया। वहीं लोगों द्वारा Amit Shah के रामनवमी के दिन किए गए इस दर्शन को बहुत बड़े स्वरूप में देखा जा रहा है।

Amit Shah ने रामनवमी के दिन की यह पूजा

हम आपको बताते चलें कि रात्रि प्रवास के लिए अमेठी कोठी में ठहरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Amit Shah ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन रामनवमी के ही दिन किये। पहले यह अनुमान लगाए जा रहें थे कि Amit Shah के साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो कि सर्किट हॉउस में रात्रि विश्राम के लिए रुके थे वह भी दर्शन व पूजन में शामिल होने के लिए जाएंगे पर वहीं सीएम का काफिला अमेठी कोठी तो गया पर Amit Shah के विश्वनाथ मंदिर निकलने के पूर्व ही एयरपोर्ट के लिए सीएम का काफिला रवाना हो गया।

Amit Shah ने भाजपा की बहुमत सरकार के लिए की मंगलकामना

बताते चलें कि बाबा विश्वनाथ की Amit Shah ने विधि विधान से पूजा की साथ ही उन्होंने भाजपा की बहुमत सरकार बनाने की मंगलकामना रखते हुए यह पूजा संपन्न की। जिसके बाद उनके द्वारा बाबा काल भैरव का भी दर्शन व पूजन किया गया।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.