छह साल की मासूम हुयी दरिंदगी की शिकार, नाबालिक आरोपी गिरफ्तार

छह साल की मासूम हुयी दरिंदगी की शिकार, नाबालिक आरोपी गिरफ्तार

देश के अभी पुराने घाव भरे नहीं है कि नए घाव मिल जा रहे है। नाबालिगों के साथ हो रहे दुराचार के मामले में जहा देश में अभी कठुआ, उन्नाव, गीता कांड को लेकर देशवासियो के अंदर की आग बुझी नहीं है की हर रोज एक नया काण्ड देखने को मिलता है।

आज हम बात कर रहा है की उत्तर प्रदेश  के मिर्जापुर जिले की जहा छः साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मानवता को शर्मसार आकर देना वाला ये घटना हर इंसान को सोचने पे मजबूर कर रहा है की क्या इंसानियत इस तरह ख़त्म हो गया की मानव दरिंदो में बदल गया है।

मीरजापुर जिले की अदलहाट थानाक्षेत्र में नाबालिक किशोर ने एक छह साल की बालिका के साथ किया दुष्कर्म।पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। जानकारी होने पर एसपी आशीष तिवारी ने भी मौके पर पहुंच कर घटना के बारे में पूछताछ की, और तत्काल कड़े कदम उठने के आदेश दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त थानाक्षेत्र अंतर्गत गांव में बुधवार की कड़ाके दोपहर में माता-पिता किसी काम से घर के बहार गए हुए थे। बच्ची घर के बहार खेल रही थी, इसी बीच मौके का लुफ्त उठाते हुए किशोर को बहला पुसला के उसकी के घर में ले गया और फिट उसके साथ दुराचार किया, इसी बीच किशोर की माँ पहुंच गयी मौका देखके लड़का भागने में सफल हो गया। उसने तत्काल अपने पति को मामले से अवगत कराया और अभिवावक थाने पर पहुंच कर किशोर के खिलाफ तहरीर दे मुकदमा दर्ज कराया। केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने किशोर को गोरोली गांव से  धर दबोचा गया। समाचार लिखने तक अदलहाट थाना प्रभारी ने जानकारी दिया की नाबालिक बच्ची का सदर अस्पताल ने मेडिकल करवाने भेजा गया है जैसा वहा का रिपोर्ट आता है उस हिसाब से पास्को एक्ट अंतर्गत धारा लगाया जाएगा।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.