Aam Aadmi Party को पूर्वांचल में बड़ा झटका, प्रान्त अध्यक्ष संजीव सिंह ने छोड़ा पद

Aam Aadmi Party को पूर्वांचल में बड़ा झटका, प्रान्त अध्यक्ष संजीव सिंह ने छोड़ा पद

वाराणसी: लोकसभा चुनाव 2019 में हर पार्टी जहां जमकर मेहनत करने में लगी है वहीं शुक्रवार की देर रात अरविंद केजरीवाल की Aam Aadmi Party को बहुत बड़ा झटका लगा क्योंकि Aam Aadmi Party के पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष संजीव सिंह ने इस्तीफा दे दिया।

अरविंद केजरीवाल ने चार वर्षों में भी नहीं ली बनारस की कोई खबर

संजीव सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा है कि वैचारिकी और आंतरिक लोकतंत्र अब Aam Aadmi Party में अपने अंतिम चरम तक पहुंच चुका है। उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल का पिछले चार वर्षों में बनारस में आना तो दूर की बात है उन्होंने तो किसी कार्यकर्ता से बनारस की मुख्य समस्याओं, उपलब्धियों और घटनाओं के समबन्ध बात तक नहीं की।

संगठन को नहीं मिल रहा कोई सहयोग

उन्होंने पहले तो स्वयं विधान सभा चुनाव के दौरान कहा की लोकसभा चुनाव उनके द्वारा लड़ा जाएगा पर वहीं जब लोकसभा का चुनाव आ गया तो उन्होंने न ही किसी दावेदारी की बात की और न ही संगठन को सहयोग देने की कोई बात कही। यहां तक की प्रदेश समिति भी आज तक नहीं बनायी गई है। वहीं जब कभी किसी के द्वारा इस पर कोई सवाल किया जाता है तो अनुशासनहीनता की श्रेणी रख दिया जाता है।

Aam Aadmi Party बिना दावेदारी पेश किये ही मान बैठी हार

संजीव सिंह ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि पार्टी को चलाने वाले लोग ही प्रदेश में आज बिना अपनी दावेदारी पेश किए ही हार मान बैठे है जबकि यह वही पार्टी है जिसने 2014 के लोकसभा चुनाव में दूसरा स्थान हासिल किया था। इस वजह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं भी स्वयं को हारा हुआ सा महसूस कर रहे है। जिस पार्टी को हमने अपनी मेहनत से सींचा था आज उसे कमजोर पड़ते हुए कैसे देख सकते है।

Aam Aadmi Party ने स्वीकार किया संजीव सिंह का इस्तीफा

संजीव सिंह ने यह भी कहा की उनके द्वारा सिर्फ पद से इस्तीफा दिया गया है जिसे पार्टी ने स्वीकार कर लिया है। फिलहाल पार्टी को उन्होंने नहीं छोड़ा है। बताते चलें कि जन समस्याओं को लेकर हमेशा से ही संजीव सिंह आगे रहें है पूर्वांचल में आप पार्टी को खड़ा रखने में इनकी मुख्य भूमिका रहीं है। अब संजीव सिंह का नया ठिकाना कहां पर होगा इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आपको नए सियासी ठिकाने का पता जल्दी ही मिल जायेगा फिलहाल थोड़ा इंतजार करें।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.