योगी की पुलिस की मुख्तार अंसारी पर कार्यवाही जारी, माफिया की बेनामी संपत्तियों पर हो रही कुर्की 

योगी की पुलिस की मुख्तार अंसारी पर कार्यवाही जारी, माफिया की बेनामी संपत्तियों पर हो रही कुर्की 

गाजीपुर। यूपी का गाजीपुर जिला जहां माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की। पुलिस प्रशासन ने माफिया मुख्तार अंसारी की बेनामी सम्पत्तियों पर कुर्की की ताबड़तोड़ कार्यवाही की। पुलिस प्रशासन ने मुख्तार की 4.40 करोड़ की बेनामी सम्पत्ति कुर्क कर ली है। पुलिस ने सदर कोतवाली क्षेत्र में 3 संपत्तियों की कुर्की की, जबकि मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे की कुर्की की है।

कुर्क की गई सारी प्रॉपर्टी मुख्तार के चचेरे भाइयों मंसूर अंसारी, मिसबाहुद्दीन और उनकी पत्नियों के नाम थी। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट 14 (1) के तहत मुख्तार अंसारी की इन बेनामी सम्पत्तियों को सीज कर दिया। जिले में मुख्तार अंसारी की 4 स्थानों पर कुल 4.40 करोड़ की बेनामी सम्पत्ति सीज की गई है।

Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें।

Vikas Srivastava