दुष्कर्म व जान से मरने का प्रयास, फरार आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी पुलिस को मिली सफलता

दुष्कर्म व जान से मरने का प्रयास, फरार आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी पुलिस को मिली सफलता

देश में दुष्कर्म मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, आए दिन कोई न कोई मामला प्रकाश में आ रहा है। इनदिनों उत्तर प्रदेश में दुराचार सम्बन्धी मामलो में वृद्धि दर्ज किया है, ज्यादातर मामलो में दुष्कर्म पश्चात् मौत के घाट उतारने की कोशिश किया जाता है।

मंगलवार को लोहता थानांतर्गत 23 साल की महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने का प्रयास किया गया था। उक्त घटना सम्बन्ध स्थानीय थाना पर पिता द्वारा तहरीर दिया गया था, आरोप था की उसके गांव निवासी रामनरायन उर्फ लालू पुत्र गुलाब निवासी ग्राम बनकट सुरही थाना लोहता वाराणसी द्वारा स्थानीय मेरी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया तथा बांका से मारकर घायल कर दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोहता पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामला की छानबीन किया जा रहा था।

इसी क्रम में लोहता थाना को मुखबिर से सुचना मिली की उक्त मामले से सम्बंधित आरोपी रेलवे फाटक बनकट के पास पान की दुकान पर खड़ा है। यदि शीघ्रता की जाये तो पकड़ा जा सकता है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना लोहता पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुॅचकर घेराबन्दी करके उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी तलाशी ली गयी तो उसके पहने हुए पैंट के बायें जेब से घटना में इस्तेमाल किया गया बांका बरामद हुआ। उक्त घटना के सम्बन्ध में अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक राम कुमार, उप निरीक्षक चन्द्रपकाश यादव, कांस्टेबल संतोष मौर्या, चन्दन कुमार मौजूद थे।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.