वाराणसी में अपराधियों ने फिर से किया सुरक्षा व्यवस्था को ध्वस्त, भाजपा नेता को मारी गोली

वाराणसी में अपराधियों ने फिर से किया सुरक्षा व्यवस्था को ध्वस्त, भाजपा नेता को मारी गोली

वाराणसी: आज एक बार फिर से शहर के कानून व्यवस्था को धता बताते हुए बदमाशों ने एक संगीन वारदात को अंजाम दिया, जिसमे शहर के जैतपुरा थानांतर्गत एक भाजपा नेता को गोली मारकर घायल कर दिया गया है जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पीलीकोठी इलाके में सरेआम चली गोली से अफरा – तफरी मच गयी, गोली की आवाज पर पहुंचे पड़ोसियों ने घायल व्यक्ति को एक निजी चिकत्सालय  में एडमिट कराया है। जहा उनकी स्थिति स्थिर बनी हुयी है। वही घायल के पिता ने दो लोगो को इस घटना में शामिल बताया है।

शहर के पीलीकोठी क्षेत्र के चाय के दूकान चलाने वाले और भाजपा के कटेहर वार्ड से पूर्व पार्षद प्रत्याशी मुनील कुमार गुप्ता को कुछ अज्ञात लोगो ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज पर बाहर निकले पड़ोसियों ने उसे तत्काल शहर के मालदिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस प्रकार से किया गया हमला

इस विषय में मुनील के पडोसी अमन ने बताया की मुनील चाय की दूकान चलते है। शाम में 7 बजे के करीब तेज़ से आवाज हुयी जब बाहर आये तो देखा की मुनील अपने दूकान पे खून से लतपथ तड़प रहा है। हमने सुनील को उठाया और मलदहिया स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया, मुनील को गोली बाये तरफ से मारी गयी है।

इस घटना की सूचना पाकर अस्पताल पहुचे एसपी दिनेश सिंह ने बताया की पीलीकोठी के चाय के विक्रेता को दो लोगो ने आकर गोली मार दी। जो बाये साइड से जाकर दाहिने साइड से निकल गयी है। घायल से बात की गयी तो उसने बताया की दो दिन पहले सर्किल के लोगो से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसमे बात हाथापाई तक पहुंच गयी थी। इन्ही में से दो लोग आज आये और उनके ऊपर फायर करके फरार हो गए। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.