बुआ-भतीजे के गठबंधन से उत्तर प्रदेश उपचुनाव में बीजेपी को मिली करारी शिकस्त

बुआ-भतीजे के गठबंधन से उत्तर प्रदेश उपचुनाव में बीजेपी को मिली करारी शिकस्त

प्रदेश में दो सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। ये दोनों सीटे भी भाजपा के लिए काफी मायने रखती थी क्योंकि इसमें से फूलपुर सीट प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की थी और दूसरी सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर लोकसभा सीट थी।
इन दोनों सीटों को बीजेपी किसी भी हालात में गवाना नहीं चाहती थी इसीलिए उसने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। इसमें फूलपुर सीट का भी काफी महत्व था क्योंकि यह ऐसी सीट थी जहा पहली बार भगवा लहराया था।

इस उपचुनाव को भाजपा के साथ-साथ योगी आदित्यनाथ के वर्चस्व से भी जोड़ कर देखा जा रहा था। खुद सूबे के मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव प्रचार के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था कि भाजपा को 2019 लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटों पर चुनाव जीतना है।

पिपराइच में एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा था, उपचुनाव 2019 के संसदीय चुनाव का रिहर्सल है। पर अब जब नतीजे आ गए है तो भाजपा का यह अभेद्य कीला भी ध्वस्त हो गया है और यह किसी भी तरीके से भाजपा के लिए शुभ संकेत नहीं है।

इस विषय पर बात करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा की “हमें उम्मीद नहीं थी की इतनी बड़ी संख्या में बसपा का वोट सपा के खाते में चला जायेगा, इस विषय पर हम पूरी गंभीरता से जांच करेंगे और भविष्य में सपा, बसपा और कांग्रेस के होने वाले गठबंधन के लिए तैयार रहेंगे। जिससे हमें 2019 के लोकसभा चुनावो में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े।

इस जीत से सपा कार्यकर्ताओ खुशी की लहर दौड़ उठी और हर तरफ पार्टी कार्यकर्ताओ में जश्न का माहौल था। शुरुआती रुझानों से ही सपा उम्मीदवार दोनों सीटों पर आगे चल रहे थे, इसके बाद दोपहर में ही समाजवादी  पार्टी के नेता राम गोविंद चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रुमख मायावती से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.