बनारस से पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के जाते ही गमले चुरा ले गए लोग

बनारस से पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के जाते ही गमले चुरा ले गए लोग

वाराणसी: कल नगर निगम वाराणसी को काफी चपत लगी अब आप सोच रहे होंगे हम ऐसा क्यों का रहे है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए निगम ने पुरे वाराणसी शहर को फूल-पत्तियों से सजाया था। घाटों से लेकर डिवाइडर तक पर गमले रखे गए थे।

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी आये थे तो उन्होंने अपने सम्बोधन के दौरान काशीवासियो से अपील करते हुए कहा “आप शहर को स्वच्छ और सुन्दर रखे सैलानी जरूर वाराणसी आएंगे” पर वो एक बात कहना भूल गए की कृपया सरकारी सम्पतियो चोरी ना करे।

क्योंकि जब कल नगर निगम की टीम गमलो को उठाने पहुंची तो काफी हद तक गमले गायब मिले। अब नगर निगम नर्सरी संचालको को किराये की जगह उनको उनको फूल सहित गमलो का पूरा पेमेंट करेगी।

प्रधानमंत्री की मेजबानी में कोई कमी न रह जाये इसके लिए सभी विभागों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। घाटों और सभी सड़कों को सजाने के लिए नगर निगम की एक टीम तीन दिनों तक लगातार केवल सभी नर्सरी से पौधे लाने में लगी रही।

यह गमले अतिथियों के आगमन के रूटों में रखवाया गए थे। ताकि उनके आगमन पर शहर हरा-भरा और स्वच्छ दिखे। नगर निगम की टीम ने इस पुरे सजावट के लिए कुल 10 हजार 800 गमले फूलो सहित नर्सरी से लाये गए थे।

लेकिन मंगलवार की शाम तक मात्र 2800 गमलेे ही कलेक्शन हो सके। करीब आठ हजार गमले गायब होने से नगर निगम को काफी चुना लगा है। हमसे बात करते हुए नगर निगम के अपर नगर आयुक्त मोती लाल सिंह ने बताया कि सजावट में बड़ी संख्या में चारों ओर गमले रखे गए थे।

कुछ गमले लोग उठा ले गए हैं, बस उनको सहेजकर रखें, तोड़े या फेंकें नहीं। अब सोचने वाली बात है की क्या शहरवासियों का आत्मसम्मान इतना गिर चूका है हम किसी भी मुफ्त में मिलने वाली चीज़ो के लिए चोरी तक पर उतर आये है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.